महाराष्‍ट्र में सीएम योगी की दहाड़- अब कोई थप्‍पड़ मारेगा, तो हम जबड़ा तोड़ देंगे

CM Yogi in Maharashtra: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार को महाराष्‍ट्र में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। महाराष्‍ट्र के कोल्हापुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी श्रीराम सतपुते के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।

कोल्‍हापुर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने जनसभा में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा मोदी सरकार में आज कोई दुश्‍मन देश भारत की सीमा में अतिक्रमण नहीं कर सकता।

cm yogi

साीएम योगी ने कहा अब भारत में पटाखा भी फूटता है तो पाकिस्‍तानी डर के मारे सफाई देने लगता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। उन्‍होंने कहा ये नया भारत है किसी को छेड़ता नहीं है लेकिन छेड़ने वाले को छोड़ता भी नहीं है। उन्‍होंने कहा ये नया भारत है अब थप्‍पड़ का जवाब भारत जोरदार घूसे से उसका जबड़ा तोड़ने की ताकत रखता है।

सीएम योगी ने कहा जैसे औरंगजेब के समय 'जजिया कर' लगता था, वैसे ही कांग्रेस 'जजिया कर' लगाना चाहती है। उन्‍होंने कहा कांग्रेस के लोग कहते थे। अगर श्री राम जन्मभूमि पर फैसला हो गया तो खून की नदियां बह जाएंगी। मैंने कहा- देखो, एक मच्छर नहीं मरने वाला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+