हॉस्पिटल में भर्ती हुए महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे, गर्दन दर्द से हैं पीड़ित
मुंबई, 10 नवंबर: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की तबीयत खराब चल रही है। वे गर्दन और पीठ दर्द की शिकायत से जूझ रहे हैं। उद्वव ठाकरे इलाज के लिए बुधवार शाम को अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। रिलायंस ग्रुप के हरकिशनदास हॉस्पिटल में वे अगले 3 से 4 दिनों तक रहेंगे।अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक एक छोटी सी सर्जरी करनी पड़ेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ठीक हो जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉ. शेखर भोजराज सीएम ठाकरे की सर्जरी करेंगे। पिछले सोमवार को मुख्यमंत्री ने अस्पताल जाकर चेकअप करवाया था। इसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को यह दर्द पिछले हफ्ते से शुरू हुआ है। इससे पहले सीएम उद्धव ठाकरे 8 नवंबर को एक कार्यक्रम के दौरान अपनी गर्दन पर सपोर्ट के लिए कॉलर लगाए देखा गया था।
पिछले कुछ दिनों से गर्दन और रीढ़ की तकलीफ की वजह से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई कार्यक्रम भी रद्द किए हैं। पिछले कुछ दोनों से वे लोगों से मुलाकातें भी वे कम कर रहे थे। दिवाली के दिन अपने वर्षा बंगले में आने-जाने वालों से भी वे कम ही मिले थे। सूत्रों का कहना है कि सर्जरी पर अगले निर्णय दो दिनों में लिया जाएगा, क्योंकि उनके बेटे और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के 12 नवंबर को ग्लास्गो से लौटने की उम्मीद है। वह राज्य सरकारों की COP26 बैठक में भाग लेने ग्लास्गो गए हुए हैं।
ठाकरे ने कहा कि वह और उनकी सरकार पिछले करीब दो साल से कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा, इस अवधि में गर्दन के दर्द को नजर अंदाज किया। निश्चित तौर पर इसका नुकसान हुआ। उचित इलाज के लिए डॉक्टरों ने दो-तीन दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है। इसलिए आज में अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे। हालांकि, बयान में उन्होंने नहीं बताया कि वह किसी अस्पताल में भर्ती होने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications