पोर्श हिट एंड रन केस में मारे गए युवक-युवती के परिवार को सीएम शिंदे ने सौंपा चेक, किया ये वादा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुणे में पोर्शे हिट एंड रन दुर्घटना में मारे गए दो युवाओं के परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की है। सीएम शिंदे ने परिवार ने दुर्घटना में मारे गए दोनों युवाओं के परिवार से मुलाकात कर 10-10 लाख रुपये का चेक सौंपा।
बता दें पुणे में पोर्शे हिट एंड रन केस में मध्य प्रदेश के 24 वर्षीय अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। दोनों ही आईटी प्रोफेशनल थे, राज्य सरकार ने इस विशेष मुआवजे की घोषणा की थी क्योंकि दुर्घटना महाराष्ट्र में हुई थी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री सीएम शिंदे ने अपना वादा पूरा करते हुए परिजनों को 10-10 लाख रुपये के चेक मिले। दोनों ही युवाओं के परिवार से सीएम ने अपने निवास पर मुलाकात की।
सीएम ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा मुख्यमंत्री राहत कोष से मिलने वाली वित्तीय सहायता इस कठिन समय में उनका साथ देगी।
सीएम शिंदे ने घटना में मारे गए युवकों के माता-पिता को यह भी बताया कि हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने दुर्घटना में शामिल किशोर को रिहा करने का आदेश दिया है, लेकिन राज्य यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करेगा कि न्याय शीघ्र मिले। कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शिंदे ने कहा कि मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट द्वारा निपटाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications