मुंबई के मरीन ड्राइव अंडर-फ्लाईओवर नए लुक में आएगा नजर, सीएम शिंदे सौंदर्यीकरण प्रोजेक्‍ट का किया उद्घाटन

Marine Drive Beautification Project: मुंबई के मरीन ड्राइव का अंडर फ्लाइओवर अंडरपास अब नए लुक में नजर आएगा। मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने योगा दिवस के मौके पर 21 जून को पद्मश्री नाना चुडासमा की स्मृति में मरीन ड्राइव में निर्मित सौन्दर्यीकरण परियोजना का शुभारंभ किया।

इस मौके पर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीा और फिल्‍म एक्‍टर जैकी श्राॅफ समेत अन्‍य जानी-मानी हस्तियां मौजूद थी।

Marine Drive beautification project

मरीन ड्राइव अंडर-फ्लाईओवर में अब मुंबईकरों को वारली चित्रकारी से योग मुद्राएं देखने को मिलेगी। सीएम ने प्रोजक्‍ट का उद्घाटन करने के बाद मरीन ड्राइव पर बनाए गए इन योग मुद्राओं को देखा और जमकर तारीफ की।उन्‍होंने कहा इस सौर्न्‍दयीकरण प्रोजेक्‍ट स्वर्गीय नाना चुडासमा सामाजिक कार्यों का वास्तविक सम्मान होगा।

इसके साथ ही सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा आने वाले दो वर्षो में मरीन ड्राइव ही नहीं पूरी मुंबई का कायकल्‍प हमारी महायुति सरकार कर देगी। उन्‍होंने कहा हमारा प्रयास मुंबईकरों को सार्वजनिक स्‍थानों पर बेहतर से बेहतर सुविधा और माहौल देने का है।

बता दें स्वर्गीय पद्मश्री नाना चुडासमा जी की स्मृति में, शाइना एनसी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीएमसी और 'मुंबई माज़ी लड़की' (एनजीओ) द्वारा शुरू मरीन ड्राइव अंडर-फ्लाईओवर के सौंदर्यीकरण परियोजना का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया था।

मुंबई महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगरानी, भाजपा प्रवक्ता व नाना चुडासमा की बेटी शायना एनसी, अभिनेता जैकी श्रॉफ, पूर्व चीफ जस्टिस मोहित शांतिलाल शाह मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+