'राहुल गांधी की जीभ काटकर लाने वाले को दूंगा 11 लाख', सीएम शिंदे गुट के MLA का विवादित बयान
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के दौरान महायुति सरकार में शामिल दल शिवसेना के एक विधायक ने राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। दरअसल, एमएलए संजय गायकवाड़ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये देने की पेशकश की। हालांकि उनके इस बयान से महाराष्ट्र में सहयोगी दल भाजपा ने खुद को अलग कर लिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे बयानों को कभी समर्थन नहीं देती। मामले में शिवसेना विधायक के खिलाफ बीएनएस की धाराओं को तहत मामला भी दर्ज किया गया है।

शिवसेना एमएलए संजय गायकवाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने विदेश में भारत को लेकर राहुल गांधी के पिछले कुछ बयानों का जिक्र किया और उत्तेजित होते हुए कहा कि हाल में अमेरिकी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आरक्षण खत्म करने की बात कही थी।
वायरल वीडियों गायकवाड़ को ये कहते हुए सुना जा सकता है, "जब राहुल गांधी विदेश में थे तो उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल भारत में आरक्षण प्रणाली को खत्म करना चाहते हैं। इससे कांग्रेस का असली चेहरा सामने आ गया है...अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने आरक्षण खत्म करने की बात कही थी, यह उस मानसिकता को दर्शाता है जो स्वाभाविक रूप से आरक्षण का विरोध करती है। मैं राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को ₹11 लाख का इनाम दूंगा।"
विधायक गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज
मामले में बुलढाणा से शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बुलढाणा सिटी पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 351(2), 351(4), 192 और 351(3) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।












Click it and Unblock the Notifications