पिछली एमवीए सरकार ने देवेंद्र फडणवीस को जेल भेजने की योजना बनाई थी, सीएम एकनाथ शिंदे का दावा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक ऐसा खुलासा किया है जिससे महाराष्ट्र की सियासत एक बार फिर से गरमा सकती है। दरअसल, सीएम शिंदे ने पिछली एमवीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उस समय की एमवीए सरकार ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें जेल भेजने की योजना बनाई थी।
दरअसल, एकनाथ शिंदे फोन टैपिंग मामले पर बात कर रहे थे। उन्होंने एमवीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली एमवी सरकार द्वारा देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन, नवनीत राणा, कंगना रनौत, नारायण राणे को झूठे आरोप में जेल में डालने की कोशिश की गई।











Click it and Unblock the Notifications