'सावरकर गौरव यात्रा' निकालेगी महाराष्ट्र सरकार, राहुल गांधी के बयान पर भड़के एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्वतंत्र वीर सावरकर का देश की आजादी के लिए जो योगदान है, ये सभी को पता है। उनका बार-बार अपमान राहुल गांधी कर रहे हैं।

Rahul Gandhi Savarkar Statement: सांसद की सदस्यता रद्द होने के बाद माफी मांगने के सवाल पर सावरकर को लेकर शनिवार को दिए गए राहुल गांधी के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम राज्य में 'सावरकर गौरव यात्रा' निकालेंगे।
'सावरकर गौरव यात्रा' निकालेगी सरकार
दरअसल, शनिवार को लोकसभा से सासंद के रूप में अयोग्य ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र और बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। इस दौरान उन्होंने माफी मांगने के सवाल पर कहा कि मैं सावरकर नहीं, गांधी हूं, किसी से माफी नहीं मागूंगा। राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी और शिवसेना के दोनों गुट भड़के हुए हैं।
एकनाथ शिंदे ने साधा निशाना
एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्वतंत्र वीर सावकर जी का बार-बार जो अपमान राहुल गांधी कर रहे हैं, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। स्वतंत्र वीर सावरकर का देश की आजादी के लिए जो योगदान है, ये सभी को पता है। उनका बार-बार अपमान करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में एक महान भूमिका निभाई। ऐसे ही वीरों के योगदान से भारत को आजादी मिली। हम राज्य में 'सावरकर गौरव यात्रा' निकालेंगे।
उद्धव ठाकरे पर कही ये बात
वहीं राहुल गांधी के बयान पर उद्धव ठाकरे के कहा वह वीर सावरकर का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे, जिस पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि सावरकर का अपमान करना वाले राहुल गांधी के समर्थन में विधानसभा में आंदोलन कर रहे थे। जिस तरह बालासाहेब ठाकरे ने तत्कालीन केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर के पुतले को जूतों से पीटा था, क्या उद्धव ठाकरे राहुल गांधी के साथ भी ऐसा ही करेंगे?












Click it and Unblock the Notifications