Laadla Bhai Yojana in Maharashtra: शिंदे सरकार ने शुरू की 'लाडला भाई योजना', जानें किसे और कितना मिलेगा लाभ?

Laadla Bhai Scheme in Maharashtra: महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री एकनाथ सिंदे सरकार ने माझी लाडली बहना योजना के बाद अब पुरुाषों के लिए लाडला भाई योजना शुरू करने का ऐलान किया है। महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार का इस योजना को शुरू करने का उद्देश्‍य राज्‍य के पुरुषों का समर्थन करना है।

बता दें इससे पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए महाराष्‍ट्र की शिंदे सरकार ने माझी लाडली बहना योजना का ऐलान किया था। वहीं बुधवार को मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुरूषों के लिए लाडला भाई योजना शुरू करने का ऐलान किया है।

तो आइए जानते हैं लाडला भाई योजना क्‍या है और किन पुरुषों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जानिए पुरुषों को कितने रुपये इस योजना के तहत सरकार देगी?

CM Eknath Shinde

"लाडला भाई योजना" क्‍या है?

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर मुख्‍यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस योजना का ऐलान किया। इस लाडला भाई योजना के तहत राज्‍य के युवा पुरुषों को आर्थिक रूप से लाभान्वित किया जाएगा। यानी हर महीने एक तय धनराशि युवा पुरुषों के अकाउंट में सरकार ट्रांसफर करेगी।

"लाडला भाई योजना" के तहत किन पुरुषों को मिलेगा लाभ?

लाडला भाई योजना का लाभ केवल तीन वर्गो के अंतर्गत आने वाले युवाओं को दी जाएगी। इसमें पहल वर्ग में 12 वीं पास छात्र, दूसरे डिपलोमा धारक और तीसरे डिग्री धारक छात्र हैं।

"लाडला भाई योजना" के तहत कितना मिलेगा रुपया?

लाडला भाई योजना के तहत 12वीं पास छात्रों को हर महीने 6 हजार रुपये सरकार देगी। डिप्‍लोमा होल्‍डर छात्रों को सरकार हर महीने 6 हजार रुपये हर महीने देगी। वहीं डिग्री धारक छात्रों को हर महीने सरकार 10 हजार रुपये देगी।

क्‍यों शुरू की ये "लाडला भाई योजना"?

बता दें जब महाराष्‍ट्र सरकार ने जून माह में अंतरिम बजट पेश करते हुए माझी लाडली बहन योजना का ऐलान किया था तभी से पुरुषों के साथ भेदभाव को लेकर महाराष्‍ट्र की शिंदे सरकार विपक्ष के निशाने पर है। विपक्ष लगातार महाराष्‍ट्र के युवाओं की बेरोजगारी का मुद्दें पर महाराष्‍ट्र सरकार को घेर रहा है। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले 12 पास छात्रों के लिए लाडला भाई योजना शुरू कर विपक्ष को तगड़ा जवाब देते हुए युवा वोटरों को लुभाने के लिए पासा फेंक दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+