सीएम एकनाथ शिंदे, फडणवीस और अजित पवार ने एक साथ विंटेज कार में की सवारी, दिया ये खास संदेश
मुंबई में मुंबई कोस्टल रोड के उत्तर की ओर जाने वाले हिस्से का उद्घाटन सोमवार को हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के साथ एक विंटेज रोल्स रॉयस कार की सवारी करते नजर आए।
यह घटनाक्रम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए विशाल मंत्रालय के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद आया है। इसके अलावा चुनाव परिणाम में भाजपा के खराब प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र सरकार के खतरें हो लेकर अटकलें लगाई जा रही, लेकिन इस तीनों की फोटो खास संदेश दिया है कि सब ठीक है।

मोदी मंत्रालय में शिंदे की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी को कोई बड़ी जिम्मेंदारी ना मिलने पर, इनकी भाजपा के प्रति नाराजगी की खबरों के बीच तीनों एक साथ नजर आए। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कार में ड्राइवर के बायीं ओर बैठे दिख रहे हैं, वहीं फडणवीस और पवार पीछे की सीट पर साथ बैठे नजर आए।
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीम फडणवीस और अजीत पवार के साथ विंटेज रोल्स रॉयस कार में सवारी करते हुए संकेत दिया कि चुनावी राज्य महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले महा युति (एनडीए) गठबंधन के भीतर सब कुछ ठीक है।ये फोटो फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर की है।
STORY | North-bound arm of Mumbai coastal road inaugurated
READ: https://t.co/37bzlR8o4n
VIDEO: pic.twitter.com/Sgu18hFLIl
— Press Trust of India (@PTI_News) June 10, 2024
पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए मंत्रियों के बीच मंत्रायल के बंटवारे के बाद ये घटनाक्रम सामने आया है। मोदी मंत्रीमंडल में महाराष्ट्र से छह मंत्री बनाए गए हैं।
जिसमें एननाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना जो महाराष्ट्र में भाजपा की सहयोगी पार्टी है जिसके सात लोकसभा सांसद और एक राज्यसभा सांसद हैं, उसके एक सांसद को कैबिनेट स्तर का मंत्री मिला है।
वहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसपी जिसके लोकसभा और राज्यसभा में एक-एक सदस्य हैं, को एक राज्य मंत्री का ऑफर किया गया था लेकिन देवेंद्र फडणवीस के अनुसार कैबिनेट मंत्री पद के लिए एनसीपी ने 'अनुरोध' अस्वीकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications