Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हमारे बीच बंद दरवाज़े', उद्धव की शिवसेना से हाथ मिलाने के दावे पर CM देवेंद्र फडणवीस ने दिया जवाब

Maharashtra News: महाराष्ट्र में निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाले गठबंधन को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही। ये अटकलें देवेंद्र फडणवीस द्वारा सार्वजनिक तौर पर दिए गए बयान के बाद तेज हो गई। वहीं अब मुंख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे के साथ संभावित गठबंधन की अटकलों पर अपनी खुलकर राय रखी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की राजनीतिक स्थिति और महायुति सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बात की।

Maharashtra News

दरअसल, कुछ दिन पहले सीएम देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच कथित तौर पर हुई 'बंद दरवाज़े' की बातचीत को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज़ थी। इसकी वजह थी कि पहले विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे की सेवानिवृत्ति के अवसर पर, फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को महायुति में शामिल होने का एक आमंत्रण दिया था, जिसके बाद उद्वव ठाकरे के बेटे आदित्‍य ठाकरे ने महाराष्‍ट्र सीएम से मुलाकात की जिससे अटकलें तेज हो गई थी। इन अटकलों को एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे ने और हवा दे दी थी।

उद्धव से हाथ मिलाने के दावे पर क्‍या बोले फडणवीस?

हालांकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इंडिया टीवी के 'आप की अदालत' कार्यक्रम में इसका जवाब दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रजत शर्मा ने जब इन अफवाहों और गठबंधन की संभावना पर सवाल किया, तो मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया, "सबसे पहले मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि एकनाथ शिंदे बिलकुल भी नाराज़ नहीं हैं। हमारी सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी।" उद्धव ठाकरे के साथ किसी भी संभावित गठबंधन पर उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें कोई पेशकश नहीं की थी।"

फडणवीस बोले- वो सिर्फ मजाक था

फडणवीस ने आगे बताया, "वह सिर्फ़ एक मज़ाक था, लेकिन मेरे इस मज़ाक को ही ख़बर बना दिया गया। वर्तमान में उन्हें कोई प्रस्ताव देने का सवाल ही नहीं उठता, क्योंकि अब हमारे पास जगह नहीं है।" उन्होंने संख्या बल का हवाला देते हुए स्थिति साफ़ की, "महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सदस्य हैं और हमारे पास पहले से ही 232 सदस्य हैं, ऐसे में यह संभव नहीं है।"

क्‍या बंद दरवाजे में कोई वार्ता हुई ?

रजत शर्मा ने जब 'बंद दरवाज़े' की इस तथाकथित चर्चा के बारे में पूछा, तो फडणवीस ने इस दावे को ख़ारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "हमारे बीच बंद दरवाज़े की कोई चर्चा नहीं हुई, यह बात मैं पहले ही साफ़ कर देता हूँ।" उन्होंने बताया कि उद्धव ठाकरे एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उनसे मिलने आए थे और अपनी कम संख्या के बावजूद विपक्ष के नेता का पद चाहते थे

आदित्‍य ठाकरे क्‍यों मिलने आए थे?

फडणवीस ने बताया कि शुरुआत में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपने दल के अन्य सदस्यों को बुलाया। सीएम ने बताया "मेरे सबके साथ अच्छे संबंध हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम अपना पक्ष बदल लें।" फडणवीस ने यह भी दोहराया कि महायुति में कोई बदलाव नहीं होगा और यही गठबंधन आगे भी देखने को मिलेगा।

शिवसेना में हुई टूट की वजह क्‍या थी?

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना में हुई टूट का कारण 'खोखे' (पैसे का लेनदेन) नहीं, बल्कि पार्टी की "अव्यवस्था" बताया, जिसने विधायकों को परेशान किया। फडणवीस ने जोर देकर कहा कि राजनीति में कोई भी इतनी बड़ी जोखिम पैसे के लिए नहीं उठाता, क्योंकि ऐसा करने से उनका राजनीतिक भविष्य समाप्त हो जाता है। फडणवीस के मुताबिक, उद्धव ठाकरे "निराशा" में हैं, जिसके चलते वे तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ठाकरे का अपने ही विधायकों से संपर्क टूट गया था।

एकनाथ शिंदे के अपमान का जिक्र भी किया

फडणवीस ने गुटनेता एकनाथ शिंदे के अपमान का जिक्र करते हुए एक घटनाक्रम साझा किया। उन्होंने बताया कि विधान परिषद चुनाव के दौरान शिंदे को, जो तब गुटनेता थे, बाहर बैठा दिया गया था। वहीं, एक "बीस-पच्चीस साल का लड़का" विधायकों को वोट देने का तरीका समझा रहा था। यह अपमान शिंदे के लिए असहनीय था। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब गुटनेता पर ही भरोसा न हो तो रुकने का कोई मतलब नहीं। उन्होंने बताया कि इसी बड़े अपमान के कारण शिंदे ने उसी दिन पार्टी से अलग होने का फैसला लिया।

एकनाथ शिंदे ने किसके लिए कहा था- 'मुझे हल्‍के में न लें'

हाल ही में एकनाथ शिंदे के बयान "मुझे हल्के में न लें" पर फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने पुष्टि की कि यह चेतावनी उद्धव ठाकरे के लिए थी, न कि उनके लिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिंदे आज भी ठाकरे को याद दिलाते हैं कि उन्होंने "टांगा पलट दिया है" और उन्हें हल्के में नहीं लेना चाहिए, यह सलाह वे लगातार देते रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+