'आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के पप्पू न बनें', सीएम फडणवीस ने किया पलटवार, रोहित पवार को भी दी चेतावनी

Maharashtra politics: महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। विपक्ष द्वारा लगातार 'वोट चोरी' के आरोप लगाए जा रहे हैं। शरद पवार के पोते एनसपी विधायक रोहित पवार ने हाल ही में फर्जी आधार कार्ड दिखाकर चुनाव आयोग की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी का दावा किया था।

इसके बाद, आदित्य ठाकरे ने भी वरली विधानसभा क्षेत्र में फर्जी मतदाताओं के होने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो और प्रेजेंटेशन दिया। जिस पर महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदित्य ठाकरे और रोहित पवार के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

Maharashtra politics

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इन आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा, "कुछ लोग फर्जी दस्तावेज़ दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। फर्जी आधार कार्ड किसने बनवाया, अब इसकी जांच होगी।"उन्होंने रोहित पवार से सवाल किया कि, "महाराष्ट्र को फर्जी दस्तावेज़ दिखाए, अब क्या आप उसके लिए माफ़ी मांगेंगे?"

'आदित्य ठाकरे ने 'पप्पूगिरी' की है'

इसके साथ फडणवीस ने कहा कि आदित्य ठाकरे ने 'पप्पूगिरी' की है, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। फडणवीस के अनुसार, आदित्य ठाकरे ने राहुल गांधी की शैली अपनाई, क्‍योंकि इससे पहले राहुल गांधी ने भी बड़ी स्क्रीन लगाकर इधर-उधर घूमते हुए भाषण दिया।

'आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र के पप्पू न बनें'

आदित्य ठाकरे पर निशाना साधते हुए सीएम बोले, "मेरी उम्मीद थी कि आदित्य ठाकरे महाराष्ट्र में पप्पू जैसा प्रदर्शन न करें। मैं उन्हें पप्पू नहीं कहता, न ही मुझे लगता है कि वे ऐसे हैं।" उन्होंने राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए कहा, "पहाड़ खोदा और चूहा भी नहीं निकला, वही कल आदित्य ठाकरे ने किया।"

फडणवीस ने कटाक्ष करते हुए कहा, "चुनाव आयोग ने जवाब दिए हैं, और ये लोग कोई सबूत नहीं दे पाए। मेरी उम्मीद है कि राहुल गांधी न बनें।"

देवेंद्र फडणवीस ने विपक्ष के 1 नवंबर के मोर्चे को "कवर फायरिंग" बताया और फडणवीस ने दावा किया कि आदित्य ठाकरे जानते हैं कि जनता उनके साथ नहीं है और वे चुनाव नहीं जीत सकते। उन्होंने कहा, "वे चुनाव हारने के बाद लोगों को दिखाने के लिए एक वीडियो बनाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।"

फडणवीस ने आगे कहा कि अगर उनके पास शिकायत आती है तो वे जांच करेंगे, लेकिन शिकायत के अभाव में कैसे कार्रवाई होगी। उन्होंने दावा किया कि रोहित पवार द्वारा दिखाया गया आधार कार्ड "आज ही फर्जी साबित हो गया है", और पूछा कि क्या अब वे माफ़ी मांगेंगे। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि फर्जी दस्तावेज़ घर पर बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+