महाराष्ट्र के अकोला में दो गुटों के बीच हिंसा, धारा 144 लागू
महाराष्ट्र के अकोला में दो गुटों के बीच हिंसा की खबर सामने आई है। शनिवार की शाम को हिंसा के बाद धारा144 को लागू कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के अकोल में शनिवार की शाम दो गुट के बीच हिंसा की खबर सामने आई है। यह हिंसा ओल्ड सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई है। हिंसा का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे देखा जा सकता है कि दोनों गुट एक दूसरे पर पत्थर फेंक रहे हैं, गाड़ियो को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने धारा 144 को लागू कर दिया है।
अकोला के एसपी संदीप घुगे ने बताया कि यह हिंसा एक छोटे से विवाद के चलते भड़की थी। उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों को इस दौरान नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अकोला की डीएम नीमा अरोड़ा ने बताया कि हिंसक झड़प को देखते हुए शहर में धारा 144 को लागू कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications