Maharashtra Chunav: अजित पवार की एनसीपी और शरद पवार गुट के भिड़े कार्यकर्ता, क्षेत्र में लगाई गई पुलिस फोर्स
Maharashtra Elections 2024: महराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राजीनतिक दलों के बीच जंग तेज हो चुकी है। सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शामिल पार्टियों के बीच इस हद तक तकरार बढ़ गई है कि पुलिस बल तक तैनात करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को मुंब्रा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर एनसीपी-अजीत पवार और विपक्षी एनसीपी-शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई, मामला इतना बढ़ गया कि मुंब्रा क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त जोन-1, उत्तम कोलेकर ने इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया "मुंब्रा क्षेत्र के पास एक नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। इस काम का श्रेय लेने के लिए एनसीपी-अजीत पवार और विपक्षी एनसीपी-शरद पवार गुट के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति से बचने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात है।
उन्होंने बताया पुलिस बल तैनात करने के अलावा बैरिकेडिंग भी कर दी गई है और दोनों समूहों से बात की और स्थिति को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है।
#WATCH | Thane, Maharashtra | Police force deployed in Mumbra area after clash between workers of NCP- Ajit Pawar and NCP-Sharad Pawar factions over development works in the Mumbra area
Assistant Police Commissioner Zone- 1, Uttam Kolekar says, "Nearby construction of a drain is… pic.twitter.com/RN1VRHIoqi
— ANI (@ANI) October 11, 2024












Click it and Unblock the Notifications