'एक्शन लेने में सक्षम फडणवीस', लिव इन पार्टनर हत्याकांड पर सुप्रिया सुले के बयान पर बोलीं चित्रा वाघ

मुंबई में लिव इन पार्टनर हत्याकांड के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। एनसीपी नेता सुप्रिया सुले और बीजेपी महिला शाखा प्रमुख चित्रा वाघ एक दूसरे पर सियासी तंज कसते नजर आए।

Supriya Sule and chitra bagh

मुंबई में लिव इन पार्टनर की हत्या कर शव के टुकड़े कर कुत्तों को खिलाने वाले आरोपी मनोज साने ने एक वीभत्स कांड को अंजाम दिया है। इस हत्याकांड के बाद राजनीतिक छींटाकशी भी शुरू हो गई है, जहां एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने इस घटना को भयावह बताते हुए राज्य सरकार पर तंज कसा। वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी महिला विंग की प्रमुक चित्रा वाघ ने भी करारा जवाब दिया।

हत्याकांड के बाद एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि राज्य में अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं रह गया है। फडणवीस को टैग करते हुए सुले ने कहा कि राज्य के डिप्टी सीएम जो गृह विभाग भी संभालते हैं, उन्हें अपने विभाग की ओर गंभीरतापूर्वक ध्यान देना चाहिए। आरोपियों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें फांसी की सजा देनी चाहिए।

वहीं, सुप्रिया सुले के इस बयान पर बीजेपी महिला शाखा की प्रमुख चित्रा वाघ ने आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वो सिर्फ घड़ियाली आंसू बहा रही हैं। आप कैसे रंग बदलती हैं, ये देखकर गिरगिट को भी शर्म आ जाएगी। फडणवीस मीरा भायंदर मामले में एक्शन लेने में सक्षम हैं, लेकिन उस समय एमवीए सरकार क्यों नहीं बोली जब पुणे जिले के मंचर में एक नाबालिग लड़की को मुस्लिम लड़के ने अगवा कर लिया था। अगर उसी समय एमवीए सरकार एक्शन लेती तो श्रद्धा वाकर के टुकड़े नहीं होते।

बता दें कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा भायंदर इलाके में मनोज साने ने अपनी लिव इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। फिर उनके शव के टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाल दिया। इसके बाद उसने इन टुकड़ो को कुत्तों को खिला दिया। ठाणे कोर्ट ने आरोपी मनोज साने को 16 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+