मेरे पति मेरा मोबाइल और मैसेज चेक करते हैं, नवविवाहिता डॉक्टर ने 7 पन्नों का सुसाइट नोट लिखकर दे दी जान
Chhatrapati Sambhajinagar: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से महिला डॉक्टर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय एक नवविवाहित डॉक्टर ने अपने पति से उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली है।
26 वर्षीय डॉक्टर प्रतीक्षा भुसारे नाम की इस महिला डॉक्टर ने अपनी मौत से पहले सात पन्नों का एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने पति द्वारा उस पर किए गए अत्याचारों के बारे में कई खुलासे किए हैं।

डॉक्टर की मार्च में हुई थी शादी
पुलिस ने बताया इस जोड़े की शादी इसी साल 27 मार्च को हुई थी। डॉक्टर प्रतीक्षा ने हाल ही में संभाजीगगर के एक प्राइवेट अस्पताल में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर नौकरी ज्वाइन की थी और बीते रविवार को अपने घर में पंखे से लटकर कर अपनी जान दे दी।
पति पर लगाए गंभीर आरोप
अपने सुसाइड नोट में डॉक्टर प्रतीक्षा ने लिखा कि "मेरे पति मुझ पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाते हैं, इतना ही नहीं मेरे फोन कॉल ओर मैसेज तक चेक करते हैं।"
डॉक्टर पति खुद का खोलना चाहता था अस्पताल इसलिए...
वहीं महिला डॉक्टर के पिता ने दावा किया कि उसका पति, जिसने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है, प्रतीक्षा पर उसके माता-पिता से पैसे लाने का दबाव बना रहा था। वह कथित तौर पर अपना खुद का अस्पताल खोलना चाहता था और लगातार उसके परिवार से वित्तीय सहायता की मांग कर रहा था।
पुलिस ने दर्ज किया केस
प्रतीक्षा का परिवार इस घटना से सदमे में है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहा है। प्रतीक्षा के परिवार की शिकायत के आधार पर सिडको पुलिस स्टेशन में आरोपाी पति के खिलाफ दहेज हत्या और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया।
।
पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि मृतक डॉक्टर ने अपने सुसाइड नोट में पति द्वारा की गई प्रताड़ना का ब्यौरा दिया गया है। पति ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए और उसके फोन कॉल रिकॉर्ड तथा संदेशों की जांच की।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications