छगन भुजबल ने बताया, क्‍यों सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल दोनों को बनाया गया NCP कार्यकारी अध्‍यक्ष

एनसीपी सुप्रीमों शरद पवार ने आखिर सुप्रिया सुले और प्रफुल्‍ल पटेल दोनों को एनसीपी के कार्यकारी अध्‍यक्ष पद नियुक्‍त क्‍यों किया गया है इसके बारे में वरिष्‍ठ नेता छगन भुजगल ने खुलासा किया है।

NCP working Presidents Appointed: राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने शनिवार को एक बार फिर अपने फैसले से सबको हैरान कर दिया। 2024 में होने वाले लोकसभा और महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव से पहले पवार ने अपनी सांसद बेटी सुप्रियो सुले और एनसीपी के कद्दावर नेता प्रफुल्‍ल पटेल को बड़ी जिम्‍मेदारी सौंपते हुए कार्यकारी अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है।

राजनीति के चाणक्‍य कहे जाने वाले शरद पवार ने आखिर अपने दो नेताओं को कार्यकारी अध्‍यक्ष क्‍यों बनाया गया इसके बारे में जानकारी एनसीपी नेता छगन भुजबल ने दी है।

Chhagan Bhujbal

शनिवार को शरद पवार के इस ऐलान के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए एनसीपी नेता छगन भुजगल ने बताया कि एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का कार्यकारी अध्यक्ष दोनों को बनाया गया है। उन्‍होंने बताया कि एनसीपी प्रमुख ने दो नेताओं को इसलिए कार्यकारी अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है ताकी दोनों के बीच चुनाव कार्य और राज्यसभा और लोकसभा के कार्य को विभाजित किया जा सके।

छगन भुगजल ने कहा चुनाव नजदीक होने के कारण दोनों के कंधों पर ज्यादा जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्‍होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के काम को संभालने के लिए इन दोनों कद्दावर नेताओं को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है।

याद रहे मई महीने की शुरूआत में शरद पवार ने अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया था लेकिन कार्यकार्ताओं की नाराजगी और उनके मनाने के बाद अपना इस्‍तीफा वापस ले लिया था। वहीं अब उन्‍होंने अपनी बेटी सुप्रिया और अपने काफी करीबी एनसीपी नेता प्रफुल्‍ल पटेल को राज्‍य और लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की अहम जिम्‍मेदारी सौंपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+