शिंदे सरकार के मंत्री छगन भुजबल की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, स्पेशल फ्लाइट से लाए गए मुंबई
Chhagan Bhujbal Admitted in Hospital: महाराष्ट्र की महायुति सरकार के मंत्री और एनसीपी के दिग्गज नेता छगन भुजबल की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अजित पवार गुट के नेता छगन भुजबल पुणे में गुरुवार पुणे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। हालांकि भारी बारिश होने के कारण पीएम मोदी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था।
महाराष्ट्र सरकार में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल के कार्यालय द्वारा दी गई सूचना के अनुसार छगन भुजगल की तबीयत पुणे में ही खराब हो गई जिसके बाद स्पेशल फ्लाइट से मुंबई लाया और यहां पर बॉम्बे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। जहां पर डॉक्टरों की स्पेशल टीम छगन भुजबल का इलाज कर रही है।

छगन भुजगल को बुखार और गले में इनफेक्शन की शिकायत हुई जिसके बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई। ये ही वजह थी कि उनको आनन-फानन में स्पेशल फ्लाइट से मुंबई लाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
छगन भुजगल के कार्यालय द्वारा ये भी जानकारी दी गई कि उनकी हालत स्थिर है इसलिए किसी भी अफवाहों पर ध्यान ना दें।












Click it and Unblock the Notifications