Majhi Ladki Bahin Yojana: सीएम शिंदे ने माझी लड़की बहना योजना को आसान करने के लिए किए ये बदलाव, जानें नये नियम
Majhi Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जून माह में महिलाओं के लिए माझी लड़की बहना योनजा शु्रू की थी। अधिक से अधिक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सके इसके लिए सीएम शिंदे सरकार ने इसके अहम बदलाव किए हैं।
शिंदे कैबिनेट की बैठक के दौरान 'मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' में छह संशोधन किए गए हैं, जिससे लाभार्थियों के लिए योजना तक पहुंच आसान हो गई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल ने इस योजना को आसान और अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ये बदलाव किए हैं।

माझी लड़की बहन योजना नये नियम एवं शर्तें
- लाभ प्राप्त करने के लिए पोस्ट बैंक खाते स्वीकार किए जाएंगे।
- महाराष्ट्र के बाहर जन्मी लेकिन स्थानीय पुरुष से विवाहित महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए अपने पति के दस्तावेजों का उपयोग कर सकती हैं।
- प्रत्येक शनिवार को ग्राम स्तरीय समिति द्वारा लाभार्थी महिलाओं की सूची पढ़ी जाएगी तथा उसे अद्यतन किया जाएगा।
- केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने वाली महिलाओं को ऑफलाइन आवेदन भरना होगा।
- यदि तत्काल विवाह पंजीकरण संभव नहीं है, तो महिला के विवाह प्रमाण पत्र के अनुसार पति का राशन कार्ड प्रमाण के रूप में काम करेगा।
- ओटीपी की अवधि 10 मिनट निर्धारित की गई है।
लाभार्थी महिलाओं की लिस्ट कब होगी जारी?
माझी लड़की बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं की लिस्ट महाराष्ट्र सरकार द्वारा 15 से 19 अगस्त के बीच घोषित की जाएगी। इस योजना की पात्र महिलाओं को इस योजना के तहत दो महीने के लाभ के रूप में 3000 रुपये सीधे उनके बैंक अकाउंट के जरिए मिल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications