महाराष्ट्र: अनिल देशमुख की बढ़ी परेशानी, भ्रष्टाचार मामले में CBI ने 14 अप्रैल को किया तलब

मुंबई, अप्रैल 12: मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की चिट्ठी के बाद महाराष्ट्र सरकार के वसूली कांड से पर्दा उठ गया। परमबीर सिंह ने गृह मंत्री पर 100 करोड़ रुपए उगाही करने का सनसनीखेज आरोप लगाया, जिसके बाद महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पद से अनिल देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन अभी भी उनकी मुश्किलें कम होने की जगह बढ़ने वाली है। क्योंकि सीबीआई ने महाराष्ट्र में चल रहे कथित भ्रष्टाचार मामला यानी 'वसूली' कांड में 14 अप्रैल को उनको तलब किया है, जिसकी जानकारी खुद CBI के एक अधिकारी ने दी है।

Recommended Video

    Maharashtra: Anil Deshmukh को 100 करोड़ वसूली मामले में CBI ने किया तलब | वनइंडिया हिंदी
    anil-deshmukh

    हालांकि इससे पहले पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पीए भी आज सीबीआई के सामने पेश हुए थे। जानकारी के मुताबिक पूर्व गृहमंत्री के दो पीए से सीबीआई ने करीब 8 घंटे तक लंबी पूछताछ की। रविवार को पीए संजीव पलांदे और एस कुंदन को सीबीआई ने डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में बुलाया था, उनसे सीबीआई ने जानकारी इकट्ठा की।

    आपको बता दें कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने हाल ही में सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर अनिल देशमुख पर हर महीने 100 करोड़ रुपए की वसूली करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। जिसके बाद इस मामले के तूल पकड़ने के बाद दिल्ली से सीबीआई की टीम मुंबई इस मामले की जांच करने के लिए आई है। कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+