रिश्वत मामला: अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ीं, सीबीआई ने 'बिचौलिए' को किया गिरफ्तार

मुंबई, 21 अक्टूबर। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ एक मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने पहली गिरफ्तारी की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीआई की टीम ने कथित बिचौलिए संतोष जगताप को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और उसे चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोपों के बाद पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ी हैं।

CBI has made first arrest in a case against former Maharashtra Minister Anil Desmukh

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई ने संतोष जगताप को रविवार को गिरफ्तार किया गया। सीबीआई ने हाल ही में कॉन्फिडेंशियल डॉक्युमेंट्स लीक मामले में अनिल देशमुख के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। सबूतों की तलाश में सीबीआई देशमुख के मुंबई और नागपुर ठिकानों पर छापा मारा था। पिछले महीने दो सितंबर को सीबीआई ने वकील आनंद दागा और अपने ही सब-इस्पेक्टर अभिषेक तिवारी को गिरफ्तार किया था। वकील से पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: चुनाव से पहले महाराष्ट्र सरकार ने बीएमसी बेस्ट कर्मचारियों को दिवाली बोनस देने का किया ऐलान, जानें धनराशि

बता दें कि दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बॉम्बे हाईकोर्ट से एक बड़ा झटका लगा था। दरअसल, शुक्रवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख की एक याचिका को खारिज कर दिया। उन्होंने ये याचिका प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की थी। ईडी के समन में अनिल देशमुख को पेशी पर हाजिर होने के लिए कहा गया था, लेकिन वो पिछले काफी समय से पेशी से बचते हुए नजर आ रहे हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि वो (अनिल देशमुख) ईडी के सामने पेश होने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि अनिल देशमुख की याचिका सीबीआई या ईडी को ये आदेश देने योग्य नहीं है कि वो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई ना चलाए। हालांकि कोर्ट ने ईडी को ये निर्देश दिया है कि वो अनिल देशमुख के वकील को अपने कार्यालय में सिर्फ विजिबल डिस्टेंस पर रखें, ना कि ऑडियबल डिस्टेंस पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+