"जातीय जनगणना से बहुसंख्यक आबादी", औरंगजेब की तारीफ करने वाले सपा विधायक अबू आजमी ने बोल दी बड़ी बात
Caste Census: मोदी सरकार ने जातीय जनगणना करवाने का फैसला कर विपक्षी पार्टियों को धराशायी कर दिया है। याद रहे लोकसभा चुनाव 2024 से ही विपक्षी पार्टियां देश में जातीय जनगणना करवाने की मांग करते हुए केंद्र सरकार पर दबाव बना रही थी। अब भाजपा ने जातीय जनगणना कराने का निर्णय सुनाकर विपक्ष को तगड़ा झटका दे दिया है।
वहीं अब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र में विधायक अबू आजमी जो बीते दिनों औरंगजेब की तारीफ कर बुरे फंस गए थे उन्होंने आज केंद्र सरकार के जातीय जनगणना करवाने के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बड़ा बयान दिया है।

सपा विधायक अबू आजमी ने जातीय जनगणना करवाने के मोदी सरकार के फैसले को ऐतिहासिक करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इसे विपक्ष की बड़ी जीत बताया और कहा कि इसका श्रेय सपा समेत अन्य विपक्षी पार्टी को दिया जाना चाहिए।
"ईमानदारी से करवाई जाए जातीय जनगणना"
जाति जनगणना करवाने के फैसले पर महाराष्ट्र में सपा विधायक अबू आजमी ने कहा "हमारे नेता अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयासों से सरकार ने इसे स्वीकार किया है। जनगणना जल्द से जल्द शुरू होनी चाहिए। लेकिन कोई गड़बड़ी न हो जिससे सही आंकड़े सामने न आएं। इसे पूरी ईमानदारी से कराया जाना चाहिए। अगर देश में हर व्यक्ति के साथ समान व्यवहार होगा तो मैं मानूंगा कि जाति जनगणना सफल रही।
अबू आजमी बोले- इससे बहुसंख्यक आबादी के...
अबू आजमी ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में ये बात कही कि "मोदी सरकार का ये फैसला बहुसंख्यक आबादी के सामाजिक और आर्थिक न्याय की दिशा में एक जरूरी कदम है। इसका पूरा श्रेय विपक्षी दलों को मिलना चाहिए जो लगातार इसकी मांग उठा रहे हैं।"
अबू आजमी ने क्यों कहा- पूरा श्रेय सपा को दिया जाना चाहिए?
बता दें समाजवादी पार्टी जो शुरूआत से नारा देती रही है कि "जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।" वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर जातीय जनगणना करवाने की मांग कर इसे राजीनीतिक मुद्दा बनाया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में जिलेवार पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) और गैर पीडीए अधिकारियों का डाटा जारी करने की बात कही थी और उन्होंने कई जिलों में इसके आंकड़े भी जारी किए थे।












Click it and Unblock the Notifications