नासिक: वोटिंग मशीन को माला पहनाकर बुरे फंसे निर्दलीय उम्मीदवार, शांतिगिरी महाराज के खिलाफ केस दर्ज

Nashik Election News: महाराष्ट्र में 5वें चरण की वोटिंग के बीच सोमवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। नासिक लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शांतिगिरी महाराज ने एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद वोटिंग मशीन पर माला चढ़ाई। जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया गया है।

नासिक लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शांतिगिरी महाराज की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहा है। उनके खिलाफ वोटिंग मशीन पर माला चढ़ाने के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

Nashik Election

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

निर्दलीय प्रत्याशी शांतिगिरी महाराज का माला चढ़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने के आरोप में निर्दलीय उम्मीदवार, आध्यात्मिक नेता शांतिगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Recommended Video

    वोटिंग मशीन को माला पहनाकर बुरे फंसे निर्दलीय उम्मीदवार, शांतिगिरी महाराज के खिलाफ केस दर्ज

    वोट डालने के बाद पहनाई EVM को माला

    मतदान अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार शांतिगिरी अपना वोट डालने के लिए त्र्यंबकेश्वर के एमवीपी कॉलेज में मतदान केंद्र पर पहुंचे थे, जहां उनके साथ 25 से 30 लोग थे। उन्होंने बताया कि शांतिगिरी महाराज ने वोट डालने से पहले अपने गले से एक माला उतारकर ईवीएम के बाड़े पर चढ़ा दी।

    अधिकारी ने कहा कि त्र्यंबकेश्वर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता और जन प्रतिनिधि अधिनियम 1951 के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    एक और घटना में शांतिगिरी महाराज के कुछ समर्थकों को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे उनके समर्थन में बैज पहनकर म्हासरुल और अंबाद पुलिस थाने की सीमा में मतदान केंद्रों पर आए थे। हालांकि पुलिस ने बाद में उन्हें रिहा कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+