मुंबई पुलिस ने गुंडों के साथ मेरे ऊपर किया हमला, मेरे साइन बिना फर्जी FIR पर हो रही कार्रवाई: किरीट सोमैया
नई दिल्ली, 26 अप्रैल। मुंबई पुलिस ने बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर पिछले हफ्ते हुए हमले के मामले में पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर समेत शिवसेना के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। वहीं सोमैया (Kirit Somaiya) ने मुंबई पुलिस पर हमले में शामलि होने का आरोप लगाया है।

बीजेपी नेता ने कहा 'ठाकरे की पुलिस ने गुंडों के साथ शनिवार को मेरे ऊपर हमला किया। मैं बांद्रा पुलिस थाने में गया और FIR दर्ज करने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं किया। कल मुझे पता चला कि मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि मैंने कोई FIR पर साइन नहीं किया है।' भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा है कि मुंबई पुलिस आयुक्त ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के निर्देश पर मेरी प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार किया है। साफ है कि मेरे खिलाफ पहले दर्ज एफआईआर फर्जी थी। मुंबई कमिश्नर की जालसाजी का सबसे अच्छा उदाहरण है।
वहीं मुंबई पुलिस ने किरीट सोमैया की कार पर पिछले हफ्ते हुए हमले को लेकर पूर्व मेयर विश्वनाथ महादेश्वर समेत शिवसेना के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। खार थाना में आरोपियों की विरुद्ध कार्रवाई हुई है। मामले में पूर्व मेयर महादेश्वर के अलावा शिवसेना के पूर्व पार्षद हाजी हलीम खान और पार्टी कार्यकर्ता दिनेश कुणाल को भी अरेस्ट किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications