महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मनसे नेता संदीप देशपांडे सहित 8 के खिलाफ केस दर्ज
मुंबई पुलिस ने औरंगजेब का पुतला जलाने के आरोप में मनसे नेता संदीप देशपांडे सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

मुंबई के शिवाजी पार्क में कोल्हापुर विरोध प्रदर्शन के बाद औरंगजेब का पुतला जलाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महाराष्ट्र पुलिस ने मनसे नेता संदीप देशपांडे सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मुंबई पुलिस ने बताया कि कोल्हापुर में विरोध के बाद औरंगजेब का पुतला जलाने के लिए MNS नेता संदीप देशपांडे के साथ 8 अन्य के खिलाफ पुलिस अधिनियम 37, 135 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बुधवार को एक सोशल मीडिया स्टेट्स के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ, इसमें मुगल बादशाह औरंगजेब का महिमामंडन किया गया था। वहीं, विरोध प्रदर्शन के बाद गुरुवार तक इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications