वंदे मातरम बोल नहीं सकता क्‍योंकि मेरा मजहब...सपा विधायक अबू आजमी के इस बयान पर मचा बवाल

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने वंदे मातरम को लेकर ऐसा बयान दे डाला है जिसके बाद वो भातरीय जनता पार्टी के निशाने पर आ चुके हैं।

महाराष्‍ट्र सपा विधायक अबू आजमी जो पहले भी अपने बयानों के कारण सुखियों में रहे उन्‍होंने बुधवार को कहा कि मैं वंदे मातरम का सम्‍मान करता हूं लेकिन उसे पढ़ नहीं सकता क्‍योंकि मेरा धर्म इसकी इजाजत नहीं देता है!

sp-abu-azmi

सपा विधायक के इस बयान पर भाजपा के शाहजाद पूनावााल ने सपा पार्टी जो I.N.D.I.A का हिस्सा है उसी पार्टी के महाराष्‍ट्र विधायक अबू के इस बयान पर जमकर आड़े हाथों लिया है। विधानसभा में वंदे मातरम ना बोलने पर उन्‍हें भारत विरोधी बताया है और आरोप लगाया कि औरंगजेब के सामने सिर झुकाते हैं लेकिन वंदे मातरम कहने से कतराते है

औरंगजेब के सामने सिर झुकाते हैं लेकिन...

शहजाद पूनावाला ने कहा समाजवादी पार्टी I.N.D.I.A का हिस्सा है और उसी पार्टी के विधायक ये कहते हैं कि वो वंदे मातरम नहीं कहेंगे ये मेरे धर्म के खिलाफ है। इसके सााथ ही भाजपा नेता शहजा पूनावाला ने कहा वो औरंगजेब के सामने सिर झुकाते हैं लेकिन वंदे मातरम कहने से कतराते हैं। उन्‍होंने आगे कहा जो लोग भारत को अपने नाम पर रखते हैं, उनका काम हमेशा भारत विरोधी क्यों होता है?

एनीसीपी विधायक ने दी ये प्रतिक्रिया

वहीं सपा विधायक अबू आजमी के बयान पर एनसीपी विधायक रोहित पवार ने इस बयान में बारे में अधिक जानकारी ना होने का हवाला देते हुए कहा कोई भी किसी भी धर्म का हो, सभी को देश से प्यार और सम्मान करना चाहिए। मेरा मानना ​​है कि किसी को भी देश के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए।

सपा विधायक अबू ने जानें वंदे मातरत ना पढ़ने पर क्‍या कहा?

महाराष्‍ट्र सपा विधायक अबू ने कहा मैं जब वंदे मातरम सदन में होता है तो मैं उसके सम्‍मान में खड़ा होता हूं लेकिन मैं वंदे मातरम गा नहीं सकता क्‍योंकि मेरे मजहब में ये कहा गया है कि जिस अल्‍लाह ने इंसान बनाया ये धरती ये आसमान बनाया है, जिसने सारी दुनिया बनाई हम उस अल्‍लाह के अलावा किसी के आगे सिर नहीं झुका सकते।

मैं कोई आपका अपमान तो नहीं कर रहा हूं

अबू ने कहा ये मेरे मजहब में कहां गया है। मैं कोई आपका अपमान तो नहीं कर रहा हूं। सुप्रीम कोर्ट ने हमें ये अधिकार दिया है लेकिन आप हर एरिया में जाकर ऐसे नारा लगाएंगे तो वो लोग देशद्रोही हैं, वो लोग देश का अपमान कर रहे हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मेरे बयान को जबरन उछाला जा रहा

सपा विधायक ने कहा मुझे अफसोस है कि गोली मारी गई और शख्‍स मारा गया, मैंने पुलिस को वीडियो भी सौंपा लेकिन उसे बेगुनाह साबित कर दिया गया और प्रदेश के डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस मने कह दिया कि मुझे सारी जांच के बारे में पता है इसमें पुलिस की कोई गलती नहीं है।

उन्‍होंने ये भी आरोप लगाया कि इस मामले को टालने के लिए वंदे मातरम का मुद्दा लेकर मुझे फंसाया जा रहा है। इसी बात पर उन्‍होंने कहा मेरा मजहब केवल अल्‍लाह के सामने झुकने की इजाजत देता है इसलिए मैं वंदे मातरम नहीं गा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+