महाराष्‍ट्र: क्या बीजेपी फिर से उद्धव ठाकरे से दोस्ती कर सकती है? जानें देवेंद्र फडणवीस का जवाब?

महाराष्‍ट्र में लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रतिनिधित्‍व वाले महायुति गठबंधन का मुकाबला विपक्षी महाअघाड़ी गठबंधन से हैं। याद रहे 2019 के लोकसभा चुनाव में उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने भारतीय जनता के साथ एनडीए गठबंधन में मिलकर चुनाव लड़ा था, वहीं इस बार के चुनाव में भाजपा और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूटीबी) एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

उद्धव ठाकरे की शिवसेना से क्‍या भाजपा दोस्‍ती कर सकती है इस पर महाराष्‍ट्र के उपमुख्‍यंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है।

Devendra Fadnavis

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) जिसे शिवसेना यूटीबी के नाम से भी जानते हैं उसके प्रमुख उद्धव ठाकरे के साथ सुलह की संभावना के बारे में पूछे गए प्रश्‍न क्‍या 'मतभेद' दूर किया जा सकता है?

इस पर महाराष्‍ट्र के डिप्‍टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया दिया कि उद्वव ठाकरे 'मनभेद' या व्यक्तिगत मतभेदों को दूर करना मुश्किल है।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस ने आरोप लगाया कि महाराष्‍ट्र की पूर्व उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार ने उन्हें मनगढ़ंत मामले में फंसाने की योजना बनाई थी।

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्‍यू में फडणवीस ने ये आरोप लगाते हुए बताया वर्ष 2017 में महाराष्‍ट्र के दिग्गज नेता शरद पवार ने भाजपा के साथ अपनी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के गठबंधन पर लगभग फैसला कर लिया था, लेकिन भाजपा नेतृत्व के इस बात पर जोर देने के बाद कि शिवसेना गठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी इस बात से पीछे हट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+