'उंगलियों पर गिनी जा सकती है', चुनावी रैली में भाजपा विधायक ने दिया बयान, आगबबूला हुआ मराठी समुदाय
Maharashtra polls: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार से पहले भाजपा विधायक और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबनराव लोणीकर एक चुनावी रैली में ऐसा विवादास्पद बयान दे दिया, जिसके कारण मराठा समुदाय आगबबूला हो चुका है। लोणीकर के भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा नेता के बयान के बाद मराठा समुदाय और मराठा कार्यकर्ताओं और नेताओं की आलोचना कर रहे हैं।
बता दें भाजपा विधायक लेणीकर ने 12 नवंबर को, जलना के पार्टुर विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कथित तौर पर कहा था कि मराठा समुदाय की ताकत उंगलियों पर गिनी जा सकती है। इस टिप्पणी से तीखी प्रतिक्रिया हुई है, खासकर मराठा आंदोलन के प्रमुख कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने जमकर इसकी आलोचना की है।

मनोज जरांगे, जो मराठा आरक्षण आंदोलन के सबसे आगे रहे हैं, ने लोणीकर की समुदाय के प्रभाव को कम आंकने के लिए आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि मराठा ऐसे बयानों का आगामी चुनावों में जोरदार जवाब देंगे।
कौन हैं लोणीकर?
लोणीकर भाजपा के लिए अपनी सीट बचाना चाहते हैं, जबकि जेठलिया अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी मतदाताओं का समर्थन चाहते हैं। जेठलिया, जो 2009 में एक निर्दलीय के रूप में चुने गए थे, ने 2014 और 2019 में कांग्रेस के टिकट पर असफलतापूर्वक चुनाव लड़ा था। इस साल कांग्रेस का टिकट न मिलने पर, वह फिर से निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
पार्टुर विधानसभा क्षेत्र में हैं तीन तरफा मुकाबला
बता दें जलना के अंतर्गत आने वाले पार्टुर विधानसभा क्षेत्र 20 नवंबर को तीन-तरफ़ा मुकाबले के लिए तैयार है, जिसमें भाजपा के लोणीकर, शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार आसराम बोराडे और कांग्रेस के बागी सुरेश जेठलिया एक निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।
जलना मराठा कोटा आंदोलन का केंद्र रहा है
वहीं जलना मराठा कोटा आंदोलन का केंद्र रहा है, जरांगे के नेतृत्व में शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर बड़े विरोध प्रदर्शन हुए। मराठा समुदाय विधानसभा क्षेत्र की जनसंख्या का 32 प्रतिशत है, जो चुनावों में उनका समर्थन महत्वपूर्ण बनाता है। एक स्थानीय कार्यकर्ता ने सुझाव दिया कि समुदाय बोराडे का समर्थन कर सकता है क्योंकि उनकी मराठा पहचान है।









Click it and Unblock the Notifications