Byculla Election Results 2019: भायखला सीट पर जीतीं यामिनी यशवंत जाधव

मुंबई। महाराष्ट्र में अगली सरकार भाजपा शिवसेना गठबंधन की होगी। यहां की राजधानी मुंबई की भायकला विधानसभा सीट पर अभी भी सबकी नजर टिकी हुई थीं यहां पिछली बार दिग्गजों को मात देकर AIMIM के वारिस पठान ने चुनाव जीता था, लेकिन इस बार यहां हवा कुछ बदली नजर आई। यहां शिवसेना की यामिनी यशवंत जाधव ने जीत हासिल की। यामिनी ने यहा कुल 51180 वोट हासिल किए, जबकि वारिस पठान को 31157 वोट मिले।

Byculla Election Results 2019: भायखला सीट पर जीतीं यामिनी

पिछले चुनाव में इस सीट पर मुकाबला काफी नजदीकी रहा था, वारिस को भाजपा-शिवसेना में गठबंधन न होने का फायदा मिला था। इस सीट पर जहां वारिस पठान को 25 हजार 310 वोट मिले, वहीं भाजपा के मधु चव्हाण को 23 हजार 942 वोट मिले।

आपको बता दें कि 288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में बीजेपी 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। जबकि 25 सालों के बाद बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे। वहीं, 2019 के विधानसभा चुनाव में 8,97,22,019 मतदाता 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

मुस्‍लिम वोटर्स करेंगे फैसला

भायखला विधानसभा से पिछले चुनावों में AIMIM के वारिस पठान ने जीत दर्ज की थी। पिछले पांच वर्षों में हालात के साथ-साथ यहां के समीकरण बदले हैं। इस मुस्लिम बहुल इलाके में मुस्लिम समुदाय के ही वोट बटते नजर आ रहे हैं। AMIM के वारिस पठान, कांग्रेस के मधु चव्हाण और निर्दलीय उम्मीदवार एजाज खान मुस्लिम मतों में सेंध लगाते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस फेम एजाज खान यूथ में काफी लोकप्रिय है, इसका उन्हें फायदा मिलता नजर आ रहा है। दूसरी ओर नगरसेविका गीता गवली और शिवसेना उम्मीदवार यामिनी यशवंत जाधव मराठी वोट में सेंध लगा सकते हैं। इन फेक्टर से इस सीट पर मुकाबला बड़ा रोचक होने वाला है।

भायखला विधानसभा सीट के बारे में

भायखला विधानसभा सीट महाराष्ट्र की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है, जहां 2014 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-ऐतिहादुल मुस्लिमून ने जीत दर्ज की थी। इस बार भायखला विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह जनता को तय करना है। हम आपके लिये लाये हैं विस्तृत कवरेज, जिसमें आप विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची, पार्टी प्रचार व अन्य खबरों के साथ-साथ जान सकेंगे यहां के विजेता, उपविजेता, वोट शेयर और बहुत कुछ।

भायखला विधानसभा सीट महाराष्ट्रके मुंबई सिटी जिले में आती है। सीट पर 2014 में मतदाताओं की कुल संख्‍या 124544 थी, जिनमें से 123704 पुरुष एवं 103429 महिलाएं थीं। 2014 में महाराष्‍ट्र में कुल 56 प्रतिशत वोट पड़े। 2014 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-ऐतिहादुल मुस्लिमून से Advocate Waris Yusuf Pathan ने भारतीय जनता पार्टी के मधु (दादा) चव्हाण को 1357 वोटों के मार्जिन से हराया था। भायखला विधानसभा सीट मुंबई दक्षिण के अंतर्गत आती है। इस संसदीय क्षेत्र से शिव सेना सांसद हैं। जो अरविंग सावंत से हैं। उन्होंने इंडियन नेशनल कांग्रेसके मिलिंद मुरली देवड़ा को 100067 से हराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+