Byculla seat Result 2024: महाराष्‍ट्र चुनाव में बुर्का बांटने वाली शिंदे शिवसेना की यामिनी जाधव जीती या हारी?

Byculla Election Result 2024: महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। महाराष्‍ट्र में भाजपा वाले महायुति गठबंधन को 223 सीटों पर जीत हासिल करती नजर आ रही है। वहीं विपक्षी महाविकास अघाड़ी महज 54 सीटों पर सिमट चुकी है।

महाराष्‍ट्र चुनाव प्रचार के दौरान कुछ विधायक और नेता अपने बयानों और कुछ लुकलुभावनी हरकतों को लेकर चर्चा में रहे उन्‍हीं में एक शिंदे गुट की शिवसेना की इस विधायक ने अपने क्षेत्र की मुस्लिम महिलाओं को बुर्का बांटकर जमकर सुर्खिरयां बटोरी थी। महायुति गठबंधन वाली शिवसेना की इस विधायक के बुर्का बांटने पर भाजपा ने विरोध भी जताया था। आइए जानते हैं शिंदे की शिवसेना की ये उम्‍मीदवार भायकुला सीट से जीती या हार गई?

Yamini Jadhav

बता दें भायकुला सीट से शिवसेना की उम्‍मीदवार यामिनी जाधव का मुकाबला उद्धव ठाकरे गुट वाली शिवसेना यूबीटी के मनोज पांडुरंग जमसुतकर से था। यानी इस सीट पर शिवसेना के दोनों गुट चुनाव मैदान में आमने-सामने थे।

यामिनी जाधव जीती या हारी?

भायकुला विधानसभा सीट पर इस चुना में दोनों उम्‍मीदवार के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली। जिसमें शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार मनोज पांडुरंग जमसुतकर की जी हुई। भायकुला विधानसभा सीट की विधायक यामिनी जाधव ये चुनाव हारकर अपनी सीट गवां बैठी।

कितने वोटों से हारी यामिनी जाधव?

शिवसेना यूबीटी उम्मीदवार मनोज पांडुरंग जमसुतकर 80,133 वोट पाकर विजयी हुए, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी यामिनी जाधव को 31,361 वोटों के अंतर से हराया है। हालांकि वोटों की गिनती जब शुरू हुई तब मुकाबला कड़ा था, दोनों गुटों ने जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मौजूदा विधायक और शिवसेना उम्मीदवार यामिनी यशवंत जाधव को फिर से चुनाव लड़ने में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। अपनी सीट बचाने के प्रयासों के बावजूद, जाधव केवल 48,772 वोट ही हासिल कर पाईं।

पांच महीने पहले लोकसभा चुनाव में भी मिली थी हार

महाराष्ट्र में राजनीतिक दलों के लिए भायकुला निर्वाचन क्षेत्र हमेशा से ही एक महत्वपूर्ण युद्धक्षेत्र रहा है, और हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव भी इसका अपवाद नहीं थे। पांच महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में यामिनी जाधव चुनाव हार गई थीं। इसके बावजूद एकनाथ शिंदे ने इस बार के विधानसभा चुनाव में टिकट देकर भायकुला सीट से चुनाव मैदा में उतारा दिया था।

क्‍या यामिनी जाधव के कारण हारी शिंदे की शिवसेना?

शिवसेना की मौजूदा विधायक यामिनी यशवंत जाधव ने अपनी भायकुला सीट बचाने के लिए प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। हालांकि, चुनाव नतीजों ने एक अलग कहानी पेश की, जिसमें जाधव को निर्णायक हार का सामना करना पड़ा। पार्टी के भीतर विभाजन के बाद शिवसेना के शिंदे गुट में उनका जाना अपेक्षित समर्थन हासिल करने में विफल रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+