'पीएम मोदी का भरोसा तोड़ा, दो बार दिया धोखा', उद्धव ठाकरे पर सीएम एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना नेता ने उद्धव ठाकरे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने न केवल बाल ठाकरे की विचारधारा को बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दो बार धोखा दिया। 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ अपना चुनाव के पहले का एलायंस कायम नहीं रखा।

सीएम शिंदे ने कहा कि इसके बाद 2021 में उद्धव, तत्कालीन एमवीए मंत्रियों अशोक चव्हाण और अजीत पवार की मोदी से मुलाकात के बाद हुई और इस मुलाकात के बाद उद्धव ने मोदी से अकेले में मुलाकात की। लेकिन इसके बाद भी उद्धव ठाकरे के मन में बीजेपी को लेकर स्पष्टता नहीं थी।

Maharashtra CM Eknath Shinde over Uddhav Thackeray

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को दावा किया कि यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने न केवल बाल ठाकरे की विचारधारा को बल्कि नरेंद्र मोदी को भी दो बार धोखा दिया है। शिंदे ने कहा कि वर्ष 2021 में तो उद्धव ठाकरे ने पीएम के साथ एक निजी बैठक के दौरान गठबंधन बनाने का वादा किया था।

पूर्व सीएम व यूबीटी नेता को निशाने पर लेते हुए शिंदे ने कहा, "उद्धव पूरे पांच साल के लिए सीएम बनना चाहते थे। वह कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे, भले ही पार्टी नष्ट हो जाए और उसके कार्यकर्ताओं को परेशानी हो। मैंने अपने जीवन में ऐसी गंदी राजनीति कभी नहीं देखी।"

सीएम शिंदे ने आगे कहा कि शिवसेना पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से बनी है लेकिन एक व्यक्ति की सत्ता में रहने की इच्छा थी। ये बात इससे भी साफ हो जाती है क्योंकि नारायण राणे और राज ठाकरे जैसे वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने पार्टी क्यों छोड़ी। जब दूसरे अच्छे वक्ता या अच्छे नेता बन गए तो कुछ लोग खुश नहीं थे।

शिंदे ने कहा कि एमवीए के गठन के दौरान बीजेपी के साथ भी उद्धव ठाकरे चर्चा कर रहे थे। सीएम ने उद्धव की बीजेपी के साथ 2019 में हुई बातचीत का हवाला देते हुए कहा, "शरद पवार ने सीएम पद के लिए उद्धव का नाम सुझाया था और उद्धव की सत्ता में रहने की इच्छा थी। उद्धव) मुझसे कहा कि उन्होंने सीएम पद नहीं मांगा। वह सोच रहे थे कि मैं क्या करूंगा। मैंने उनसे कहा कि मैं उनका समर्थन करूंगा। मैंने दिखाया धैर्य रखें, लेकिन समझें कि हमारे पक्षप्रमुख के पास 'मोह, माया' है। उनके मासूम चेहरे पर मत जाओ... उस मुखौटे के पीछे कई चेहरे हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+