पालघर मॉब लिंचिंग 2020: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 10 और आरोपियों को दी जमानत, 8 की अर्जी खारिज

मुंबई, अप्रैल 01। साल 2020 के पालघर मॉब लिचिंग मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने 10 और आरोपियों की जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है। साथ ही हाईकोर्ट ने 8 अन्य आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि अप्रैल 2020 में पालघर के अंदर दो साधुओं और उसके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मुंबई पुलिस ने इस मामले में करीब 180 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पिछले 2 साल में कई आरोपियों को अभी तक जमानत दी जा चुकी है।

Bombay HC

इस घटना की जांच स्टेट क्राइम ब्रांच की टीम को सौंपी गई थी। क्राइम ब्रांच ने 126 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जस्टिस भारती डांगरे ने इस मामले में चार आरोपियों को जमानत देने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इन चारों आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल क्लिप के जरिए पहचान कर ली गई है और उनमें से दो की कार पर मारपीट या पत्थर फेंकने की कार्रवाई और उनमें से एक ने पुलिस वैन में मृतक को डंडे से मार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+