नवी मुंबई महानगरपालिका के इस वार्ड में नहीं होगा चुनाव, बॉम्बे हाईकोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक
Navi Mumbai Municipal Elections 2026: महाराष्ट्र में आगामी 15 जनवरी को 29 नगरपालिकाओं के लिए मतदान होगा और 16 जनवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनावी माहौल गर्म है लगभग 70 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई है, और कुछ नेता इसे लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है!
बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार, 08 जनवरी 2026 को नवी मुंबई नगर निगम के वार्ड 17ए (वाशी) में आगामी चुनाव पर अंतरिम रोक लगाई है। इसके साथ ही, अदालत ने भाजपा उम्मीदवार नीलेश भोजने का नामांकन रद्द करने वाले निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर भी रोक लगा दी है।
निर्वाचन अधिकारी ने महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम की धारा 10(1डी) के तहत भोजने का नामांकन इस आधार पर खारिज किया था कि उनकी संपत्ति पर कथित रूप से अनधिकृत निर्माण हुआ था।

मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर और जस्टिस गौतम अंखड की पीठ ने अपनी टिप्पणी में कहा, ''निर्वाचन अधिकारी ने भोजने के नामांकन प्रपत्र को खारिज करके प्रथम दृष्टया शक्तियों का अवैध और मनमाना प्रयोग प्रदर्शित किया है।'' अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया कि नवी मुंबई नगर निकाय के वार्ड 17ए में 15 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए भोजने के नामांकन प्रपत्र को खारिज करने के निर्वाचन अधिकारी के फैसले पर रोक जारी रहेगी।
मुंबई उच्च न्यायालय ने नवी मुंबई के प्रभाग क्रमांक 17 (ए) के चुनाव पर अंतरिम रोक लगाई है, जिससे 15 जनवरी के मतदान पर सवाल उठ गया है। यह फैसला भाजपा उम्मीदवार नीलेश भोजने के लिए बड़ी राहत है, जिनका नामांकन चुनाव आयोग ने रद्द कर दिया था। भोजने ने इसे अदालत में चुनौती दी थी।
भोजने का नामांकन कथित अनधिकृत निर्माण के कारण महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम की धारा 10(1 ड) के तहत खारिज हुआ था। उच्च न्यायालय ने इस आदेश और चुनाव प्रक्रिया दोनों पर अंतरिम स्थगन दिया, अधिकारी की कार्रवाई को "प्रथम दृष्टया अवैध और मनमाना" बताया। अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
दरअसल, नामांकन रद्द होने से प्रभाग 17(ए) में भाजपा को उम्मीदवार संकट झेलना पड़ा। पार्टी ने फौरन रणनीति बदली, निर्दलीय दर्शन भोईर को समर्थन दिया और उनका भाजपा में प्रवेश हुआ। भोईर ने विचारधारा के अनुरूप काम करने का संकल्प व्यक्त किया।
अब भाजपा इस वार्ड में शिवसेना (शिंदे गुट) के खिलाफ सीधी टक्कर में है। इन घटनाओं ने प्रभाग के राजनीतिक समीकरण बदल दिए। हालांकि, नीलेश भोजने को मिली न्यायिक राहत के बाद, वार्ड के चुनावी भविष्य को लेकर अनिश्चितता और उत्सुकता दोनों बढ़ गई हैं।
नवी मुंबई मनपा में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हुई। 956 नामांकन में से 839 वैध, 117 अवैध मिले। नेरूल में 28, घणसोली में 39 अर्जियां रद्द हुईं। वाशी में कड़ी तैयारी से मात्र एक आवेदन खारिज हुआ। अब निगाहें नामांकन वापसी प्रक्रिया पर हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर मुंबई सहित 29 स्थानों पर 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है, जिससे मतदाताओं को अपने मताधिकार प्रयोग में सुविधा मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications