महाराष्ट्र CM शिंदे ने दिए इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति बनाने के निर्देश, BMC माफ करेगी सार्वजनिक मंडलों की फीस
महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने पर्यावरण के अनुकूल गणेश मूर्ति बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बीएमसी ने सार्वजनिक मंडलों की फीस माफ करने की बात कही है।

सुप्रीम कोर्ट और महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर बीएमसी ने घोषणा की है कि इस साल से पर्यावरण के अनुकूल भगवान गणेश की मूर्तियां घरेलू गणेशोत्सव के लिए अनिवार्य होंगी। साथ ही प्लॉस्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों का इस्तेमाल करने से परहेज करें।
इसके साथ ही बीएमसी ने सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों की फीस और जमा राशि माफ करने का फैसला किया है। वहीं, सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों के पिछले वर्षों में जमा राशि भी अगले 7 दिनों में वापस कर दी जाएगी।
बीएमसी ने बताया कि पीओपी मूर्तियों के कारण जल प्रदूषण और पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है, ये जानवरों और इंसानों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्तियों को बेचा या खरीदा नहीं जाना चाहिए।
बता दें कि प्लास्टर ऑफ पेरिस गणेश मूर्तियों के कई दुष्प्रभाव हैं। ये पानी में नहीं घुलता है। ये जलीय जीवों के काफी खतरनाक होता है।












Click it and Unblock the Notifications