BMC Elections: सीमांकन अधिसूचना जारी, मुंबई में 227 सीटों पर चुने जाएंगे पार्षद, राजनीतिक दलों में मची हलचल

BMC Elections Notification: राज्य सरकार और चुनाव आयोग ने आगामी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। पुणे महानगरपालिका की मसौदा वार्ड संरचना जारी होने के बाद, अब 29 अन्य महानगरपालिकाओं के लिए भी वार्ड निर्धारित किए गए हैं। मुंबई महानगरपालिका चुनाव (BMC) के लिए मसौदा वार्ड संरचना कर दी गई है। जो महायुति और ठाकरे बंधुओं दोनों के लिए एक बड़ी परीक्षा मानी जा रही है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के लिए सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसमें मुंबई के चुनावी वार्डों का अंतिम स्वरूप निर्धारित किया गया है। इस अधिसूचना के अनुसार, मुंबई को 227 चुनावी वार्डों में विभाजित किया गए हैं और प्रत्येक वार्ड से एक पार्षद का चुनाव किया जाएगा। नवी मुंबई महानगरपालिका में कुल 28 वार्ड हैं, जिनमें से 27 वार्ड चार-सदस्यीय और 1 वार्ड तीन-सदस्यीय होगा। इनसे 111 सदस्य चुने जाएंगे।

BMC Elections

यह अधिसूचना मुंबई नगर निगम अधिनियम, 1888 की धारा 5 और 19 के तहत जारी की गई है, जिसे राज्य चुनाव आयोग की मंज़ूरी भी मिल चुकी है। सरकार ने 22 अगस्त, 2025 को प्रकाशित मसौदा वार्ड संरचना पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों की समीक्षा के बाद यह अंतिम अधिसूचना जारी की।

प्रत्येक वार्ड की सीमाएँ और जनसंख्या संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक दस्तावेज़ में उपलब्ध है। यह जानकारी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि किस वार्ड में कितने मतदाता हैं और किन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना आवश्यक है।

वार्डों का सीमांकन पूरा होने के बाद शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है। सभी पार्टियाँ अब गहराई से विश्लेषण कर रही हैं कि किस वार्ड में उनके लिए बेहतर अवसर हैं और कहाँ उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इसी चरण से उम्मीदवारों का चयन और चुनाव प्रचार की रणनीति तय होनी शुरू हो जाएगी।

इस बदलाव का सीधा असर आम नागरिकों पर भी पड़ेगा। अब हर वार्ड में एक पार्षद द्वारा प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा, जिससे स्थानीय मुद्दे सीधे उनके प्रतिनिधियों तक पहुँचेंगे। उम्मीद है कि इससे लोगों की स्थानीय समस्याओं का समाधान अधिक सुलभ हो पाएगा।

वार्ड सीमांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही, मुंबई के राजनीतिक दल अब अपने सबसे बड़े नागरिक चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाएंगे। आने वाले महीनों में, राजनीतिक पार्टियाँ और उम्मीदवार सक्रिय रूप से चुनावी रणनीतियाँ बनाने और प्रचार अभियान शुरू करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+