BMC Elections: AAP ने जारी किया घोषणा पत्र, मुंबई वालों से किए फ्री बिजली-पानी समेत किए ये 10 बड़े वादे

BMC Elections: आम आदमी पार्टी (आप) भले ही कांग्रेस के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A. विपक्षी गठबंधन का हिस्सा हो, लेकिन मुंबई के बृहद महानगरपालिका का चुनाव अकेले दम पर लड़ रही है।। बीएमसी चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी ने घोषणा पत्र जारी कर दिल्‍ली वाला दांव मुंबई में भी चल दिया है।

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें उसने दिल्ली और पंजाब के अपने 'शासन मॉडल' को मुंबई में लागू करने का संकल्प लिया है। पार्टी का मानना है कि इस मॉडल से शहर की समस्याओं का प्रभावी समाधान होगा।

BMC Elections

इस 'दस गारंटी' वाले घोषणापत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, चौबीसों घंटे पानी की आपूर्ति, सड़कों को बेहतर बनाने, सार्वजनिक परिवहन में सुधार और मुंबई को स्वच्छ रखने पर जोर दिया गया है। यह भ्रष्टाचार से निपटने और बीएमसी की आय बढ़ाने के साथ-साथ वित्तीय ऑडिट का भी वादा करता है, बिना नागरिकों पर कोई अतिरिक्त कर लगाए।

AAP ने मुंबई के लिए ये वादे

मुंबई को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 24 घंटे मुफ्त पानी

पार्टी नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक प्रेस वार्ता में घोषणापत्र पेश करते हुए वादा किया गया है कि बीएमसी में 'आप' की सरकार बनने पर 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 24 घंटे मुफ्त पानी (20 हजार लीटर तक) उपलब्ध कराया जाएगा।

बच्चों को मुफ्त बस पास

घोषणापत्र में विश्वस्तरीय शिक्षा प्रणाली का वादा है, जिसमें बच्चों को मुफ्त बस पास मिलेंगे।

मोहल्ला क्लीनिक

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए, पार्टी ने लोगों के घर तक मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं और पूरे बीएमसी क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक खोलने का भी ऐलान किया है।

गड्डामुक्‍त सड़कें, 10 हजार बेस्‍ट इलेक्ट्रिक बसें

पर्यावरण सुधार के साथ 'आप' ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने और बेस्ट (BEST) की सेवाओं को मजबूत करने का आश्वासन दिया। इसके तहत 10,000 इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा लाया जाएगा, जिनमें महिलाओं को मुफ्त बस सेवा मिलेगी।

AAP बोलीं- हम मुंबई में दिल्ली और पंजाब का मॉडल अपनाएंगे

'आप' के राष्ट्रीय सचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने घोषणापत्र के अनावरण के दौरान कहा, "मुंबई के लोगों को आम आदमी पार्टी से काफी उम्मीदें हैं। हमें पूरा विश्वास है कि सत्ता में आने के बाद हम उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।"

पाठक ने आगे कहा, "हम मुंबई में दिल्ली और पंजाब का मॉडल अपनाएंगे। यह मॉडल ईमानदार शासन और समर्पित जनसेवा पर आधारित है। हम बीएमसी को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए सुधार लाएंगे।"

'आप' मुंबई की अध्यक्ष प्रीति शर्मा मेनन ने कहा, "केंद्र या राज्य को दोष देने के बजाय, हमने व्यावहारिक और लागू करने योग्य समाधान प्रस्तुत किए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+