नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर आज भाजपा उतरेगी सड़क पर

मुंबई, 24 फरवरी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। नवाब मलिक की गिरफ्तार के बाद ना सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक इस मसले पर विपक्ष ईडी की कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर रहा है। महाराष्ट्र में ईडी की इस कार्रवाई के खिलाफ आज विपक्षी दल मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी भी आज महाराष्ट्र में बड़े प्रदर्शन की तैयारी में है। भाजपा की मांग है कि मंत्री की गिरफ्तारी के बाद उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। जबकि महाअघाड़ी सरकार ने नवाब मलिक को मंत्री पद से हटान से इनकार कर दिया है।

Recommended Video

    Nawab Malik in ED Custody: Maharashtra में BJP का आज प्रदर्शन, Resignation की मांग | वनइंडिया हिंदी
    nawab malik

    रिपोर्ट की मानें तो नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाअघाड़ी के भीतर इस बात को लेकर बहस सामने आई है। बीती रात एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की थी। यही नहीं सभी एनसीपी के मंत्रियों ने भी शरद पवार के घर पर उनसे मुलाकात की थी, इसमे अजीत पवार भी शामिल थे। कांग्रेस कोटा से प्रदेश सरकार में मंत्री बालासाहब थोराट और अशोक चव्हाण ने भी शरद पवार से मुलाकात की थी। नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद महाअघाड़ी की सरकार मलिक के साथ खड़ी नजर आ रही है और उनके खिलाफ ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।

    नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी दलों ने दूसरे राज्यों में भी मोर्चा खोल दिया है। उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव ने गोंडा में एक रैली के दौरान कहा कि भाजपा घबरा गई है, इसलिए वह अपनी एजेंसियों के माध्यम से लोगों को परेशान कर रही है। वहीं ममता बनर्जी ने भी एनसीपी चीफ शरद पवार से बात की है और कहा है कि नवाब मलिक को इस्तीफा नहीं देना चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+