BJP Candidate List: दूसरी सूची में गडकरी, पीयूष, बोम्मई का नाम, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कैंडिडेट्स की दूसरी सूची (BJP Candidate List) जारी है। ये सूची कुल 72 सीटों के लिए जारी की गई है, जिसमें महाराष्ट्र की 20 और कर्नाटक की 15 लोकसभा सीटें शामिल हैं। इस लिस्ट में नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, बसवराज बोम्मई जैसे बीजेपी दिग्गजों के साथ पंकजा मुंडे का भी नाम शामिल किया गया है।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की लोकसभा सीटों के लिए नामों का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल को मुंबई नॉर्थ, नागपुर से नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर को हमीरपुर से टिकट दिया गया है। वहीं प्रहलाद जोशी को बीजेपी ने धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से मौका दिया गया है, जबकि हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्माई और उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम भी दूसरी सूची में शामिल है।

प्रहलाद जोशी को बीजेपी ने धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से मौका दिया गया है, जबकि हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्माई और उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के नाम भी दूसरी सूची में शामिल है।
कर्नाटक में बसवराज बोम्मई को हावेरी, धारवाड़ से प्रह्लाद जोशी, बी वाई राघवेंद्र को शिमोगा, बेल्लारी से बी श्री रामुलू को टिकट दिया गया है। बीजपी ने यहां कुल 15 सीटों के लिए कैंडिडेट्स के नाम घोषित किए हैं। वहीं महाराष्ट्र में मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल, मुंबई उत्तर पूर्व से मिहिर कोटेया, पुणे से मुरलीधर किशन, बीड़ से पंकजा मुंडे, नागपुर से नितिन गडकरी, नांदेड़ से प्रतापराव पाटिल, जलगांव से स्मिति वाघ, वर्धा से रामदास चंद्रभानजी तडस को बीजेपी ने मौका दिया है।
देखें लिस्ट-












Click it and Unblock the Notifications