'...तो मस्जिदों के अंदर घुसेंगे', बांग्लादेश में मंदिरों पर हमलों के लेकर MLA नितेश राणे का विवादित बयान
महाराष्ट्र में चुनाव के बीच भाजपा विधायक नितेश राणे का एक विवादित बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने एक समुदाय विशेष के मंदिरों पर हमले के जिले जिम्मेदार बताते हुए कथित रूप से धमकी दी है। उनके इस बयान को दावे के साथ एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदू हमलों को जिक्र करते हुए सांप्रदायिक बयान दे दिया। इसको लेकर अब बीजेपी विधायक पर नफरत फैलाने के आरोप लग रहे हैं।
बीजेपी विधायक नितेश राणे ने ये बयान हिंदू संत महंत रामगिरि महाराज के समर्थन में अहमदनगर जिले के श्रीरामपुर और तोपखाना इलाकों में दो चुनावी कार्यक्रमों दिया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पड़ोसी देश बांग्लादेश में हुए मंदिरों पर हमलों का जिक्र किया और कहा कि अगर कोई समुदाय विशेष मंदिरों पर हमला करेगा, तो हिंदू समुदाय भी चुप नहीं बैठेगा।

बता दें कि नितेश राणे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे हैं। वे पिछले हफ्ते रविवार को हिंदू समाज अहमदनगर द्वारा आयोजित बैठक में शामिल हुए थे। इस दौरान राणे ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की निंदा की।
मामले में मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष प्रोफेसर वर्षा गायकवाड़ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मुंबई पुलिस प्रमुख विवेक फणसलकर से मुलाकात की और राणे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
वर्षा गायकवाड़ बीजेपी एमएलए के इस बयान के लिए राणे की जमकर खिंचाई की और कहा, "नितेश राणे और प्रसाद लाड सहित भाजपा नेता बार-बार असामाजिक बयान देकर सामाजिक स्थिरता को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा रामगिरी महाराज ने भी दोनों समुदायों के बीच दरार पैदा करने वाला बयान दिया था। पुलिस सिर्फ देखती क्यों है? सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पुलिस और गृह मंत्रालय की है। क्या भड़काऊ बयान देने वाले इन सभी लोगों को इसलिए बचाया जा रहा है क्योंकि ये सत्ताधारी दल से जुड़े हुए हैं? उनके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई?"












Click it and Unblock the Notifications