औरंगाबाद के नाम बदलने को लेकर भाजपा नेता ने कहा- हम शिवाजी के वंशज हैं, औरंगजेब के नहीं

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल औरंगाबाद के नामकरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि हम छत्रपति संभाजी महाराज के पूर्वज हैं, औरंगजेब के नहीं हैं। इसीलिए चंद्रकांत पाटिल ने औरंगाबाद का नाम 'संभाजीनगर' होने की मांग की है। यह बात उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा औरंगाबाद शहर का नाम संभाजी नगर होना चाहिए। नामकरण के संदर्भ में जो भी तकनिकी गलतियां हैं उन्हें जल्द से जल्द दूर करें।

bjp maharashtra state president chandrkant patil statement on name changing of aurangabad

औरंगाबाद में अभी से आगामी चुनाव की घंटी बज रही है। इस चुनाव के सिलसिले में चंद्रकांत पाटिल औरंगाबाद दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदधिकारियों के साथ बैठक ली। इसके बाद मीडिया से बातचीत करते समय उन्होंने औरंगाबाद नामकरण का मुद्दा उठाया। इसीलिए आगामी चुनाव में औरंगाबाद की राजनीती काफी दिलचस्प होने की संभावना दिखाई दे रही हैं। बता दें कि राज ठाकरे के महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने भी औरंगाबाद मुद्दे पर आक्रामक रूख पहले से ही अपनाया हुआ है।

इससे पहले शिवसेना ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर रखने की मांग की थी। लेकिन मनसे ने शिवसेना पर आरोप लगाया कि राज्य में सरकार बदलने के बाद सरकार इस मुद्दे पर कुछ नहीं करेगी। बता दें कि औरंगाबाद में 12 मार्च को मनसे ने शिवजयंती का आयोजन किया है और इस शिवजयंती कार्यक्रम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे उपस्थित रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+