महाराष्ट्र: नांदेड लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने हारी जीती हुई बाजी, कांग्रेस ने जाने कितने वोटों से हराया
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में महायुति गठबंधन ने शानदार जीत हासिल करने के बाद सरकार बनाने जा रही है। महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। वहीं नांदेड लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी जीती हुई बाजी हार गई। वोटों की दोबारा हुई पुर्नगणना में कांग्रेस विजयी हुई।
कांग्रेस के रवींद्र चव्हाण ने भारतीय जनता पार्टी के संतुक हैम्बार्डे को हराकर नांदेड़ लोकसभा सीट जीती। चव्हाण को कुल 5,86,788 वोट मिले, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी संतुक हैम्बार्डे को 5,85,331 वोट मिले। सिर्फ 1,457 वोटों का अंतर है।

बता दें नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में 67.81% मतदान हुआ, जो इस साल की शुरुआत में हुए आम चुनावों की तुलना में 7% अधिक है।
गौरतलब है कि लोकसभा सीट कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण के निधन की वजह से खाली हुई थी। चुनाव के महज 2 महीने बाद ही कांग्रेस सांसद का निधन 26 अगस्त को गया था। कांग्रेस सांसद वसंतराव चव्हाण की मृत्यु के कारण खाली हुई इस सीट पर 20 नवंबर को उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी।
प्रियंका गांधाी ने वायनाड में जीता उपचुनाव
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली और वायनाड से जीत हासिल की थी लेकिन उन्होंने अपनी वायनाड सीट खाली कर दी थी। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड से जीत हासिल की। नांदेड में, कांग्रेस के रविंद्र चव्हाण, जो शुरुआत में भाजपा के संतुकराव हंबारडे से पीछे थे, पुनर्गणना के बाद 1,457 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
पश्चिम बंगाल की बसीरहाट सीट 25 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस सांसद एसके नूरुल इस्लाम की मौत के बाद खाली है। कलकत्ता उच्च न्यायालय में इस्लाम के खिलाफ चल रहे चुनाव याचिका के कारण उपचुनाव नहीं कराया गया है।
राज्यसभा पर प्रभाव
हालांकि नांदेड सीट भाजपा के हारने के बावजूद महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन की भारी जीत से राज्यसभा में उसकी स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र इस ऊपरी सदन में 19 सदस्य भेजता है। वर्तमान में, भाजपा के पास सात सीटें हैं, जबकि कांग्रेस के पास तीन हैं। अन्य दलों में शिवसेना एक सीट के साथ, शिवसेना यूबीटी दो सीटों के साथ, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) तीन सीटों के साथ, राकांपा शरद पवार दो सीटों के साथ और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले एक सीट के साथ हैं।
भाजपा के पास राज्यसभा में 95 सांसद हैं। अपने सहयोगियों के साथ, यह संख्या 112 हो जाती है। इसके अतिरिक्त, छह मनोनीत सदस्य सत्तारूढ़ दल का समर्थन करते हैं। दोनों सदनों में सबसे अधिक सांसद उत्तर प्रदेश से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र है।












Click it and Unblock the Notifications