केंद्रीय गृह सचिव से मिले बीजेपी नेता, शिवसेना ने कहा- ये महाराष्ट्र को बदनाम करने की साजिश
नई दिल्ली, 25 अप्रैल: बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर हमले को लेकर महाराष्ट्र में सियासत जारी है। इसको लेकर बीजेपी के प्रतिनिधिमंडल ने 25 अप्रैल को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात की। साथ ही उनको महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था और बीजेपी नेताओं पर हुए हमले के बारे में जानकारी दी। इस पर गृह सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि वो इस मामले को संज्ञान में ले रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली से एक विशेष टीम महाराष्ट्र भेजी जाएगी। इसके लेकर अब शिवसेना ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर पलटवार किया है।

मामले में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि 2-4 लोगों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली गया और बताया कि महाराष्ट्र में क्या हुआ? किसी ने (बीजेपी नेता किरीट) थोड़ा खून बहाया, अगर उनको दिक्कत है, तो वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से मुलाकात करें, दिल्ली क्यों जा रहे हैं, ये क्या है? आगे उन्होने कहा कि यूपी ने 3 महीने में 17 रेप और मर्डर केस देखे गए, लेकिन वहां पर राज्य सरकार खुद स्थिति को संभाल रही है। इस तरह महाराष्ट्र में भी है, यहां का मामला उद्धव ठाकरे संभालेंगे। ये लोग दिल्ली जाकर ड्रामा कर रहे, ये महाराष्ट्र का अपमान है।
Recommended Video
सोमैया ने कही ये बात
वहीं बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने कहा कि राज्य सरकार ने महाराष्ट्र में आतंक जैसी स्थिति बना दी है, इसी संबंध में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात हुई। मेरे खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज किए जा रहे और शिवसेना कार्यकर्ता लगातार धमकियां दे रहे हैं। इसी वजह से उनको दिल्ली जाना पड़ा। केंद्रीय गृहसचिव ने कहा है कि वो इस मामले को देख रहे हैं, अगर जरूर पड़ी तो दिल्ली से एक टीम आएगी।
खारा थाने में हुआ था हमला
आपको बता दें कि सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने सीएम उद्धव के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। उन्हीं से मिलने किरीट सोमैया खारा थाने गए थे, वहां पर ही उनके ऊपर हमला हुआ। इस हमले के लिए बीजेपी शिवसेना कार्यकर्ताओं पर आरोप लगा रही है। घटना में बीजेपी नेता की गाड़ियों को भी तोड़ा गया था।












Click it and Unblock the Notifications