भाजपा नेता किरीट सोमैया ने बांद्रा मामले में जांच की मांग की, मुबंई पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

मुंबई। भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) नेता किरीट सोमैया ने बांद्रा मामले में जांच की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने कहा है कि 'मुझे बांद्रा घटना से जुड़े कुछ वीडियो और नोट्स मिले हैं, जरूरी कार्रवाई के लिए आपको भेज रहा हूं।' बता दें कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बीच मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को हजारों लोग जमा हो गए थे।

bjp leader kirit somaiya, kirit somaiya, bandra, maharashtra, mumbai commissioner, lockdown, भाजपा नेता, किरीट सोमैया, बांद्रा, महाराष्ट्र, मुंबई पुलिस कमिश्नर

इन लोगों में से अधिकतर प्रवासी मजदूर थे और वो अपने गृह राज्य जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि स्टेशन के पास भारी भीड़ होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को वहां से हटा दिया गया। पुलिस को भीड़ हटाने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा। लेकिन बांद्रा स्टेशन को खाली करा लिया गया है। इस मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, सरकार उनकी समस्याएं सुलझाने की हर संभव कोशिश कर रही है।

बांद्र मामले को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'बांद्रा स्टेशन के बाहर हालात सामान्य हैं और भीड़ को हटा दिया गया है। बांद्रा में जुटी भीड़ हो या सूरत में भड़की हिंसा, इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। जो प्रवासी मजदूरों के घर वापस लौटने की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। प्रवासी मजदूर शेल्टर या खाना नहीं चाहते, वो अपने घर जाना चाहते हैं।'

बता दें पूरे देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामलों वाला राज्य महाराष्ट्र है। यहां 2687 मामले दर्ज किए गए, जिनमें 178 लोगों की मौत हुई है। अकेले मुंबई में ही मंगलवार को 204 कोरोना वायरस पॉजिटिव केस और 11 मौतें हुईं। मुंबई में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1753 तक हो गई है (111 मौतें सहित)।

वहीं पूरे देश की बात करों तो बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 1076 नए मामले सामने आए हैं और 38 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 11,439 हो गई है। इसमें 9756 सक्रिय मामले हैं, 1306 लोग ठीक हो चुके हैं/ छुट्टी दे दी गई है और कुल 377 मौतें हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+