'लक्ष्मण रेखा को पार ना करें', बीजेपी ने विज्ञापन विवाद पर शिंदे सेना को दी ये कड़ी चेतावनी

महाराष्ट्र में विज्ञापन विवाद के शिंदे सेना को बीजेपी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि वो लक्ष्मण रेखा को पार ना करें।

महाराष्ट्र में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और उनकी गठबंधन सहयोगी बीजेपी में वर्चस्व को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विज्ञापन में सीएम एकनाथ शिंदे को अधिक लोकप्रिय बताने के मामले पर केंद्रीय नेतृत्व ने चेतावनी दी है।

बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने चेतावनी देत हुए कहा कि वो लक्ष्मण रेखा को पार न करें या पार्टी पार्टी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को कमजोर करने की कोशिश न करें।

BJP gave warning to Shinde Sena

दरअसल, मंगलवार के महाराष्ट्र के सभी अखबारों के पूरे पेज विज्ञापन में एकनाथ शिंदे को अधिक लोकप्रिय बताने की कोशिश की गई। इस विज्ञापन में 'भारत के लिए मोदी, महाराष्ट्र के लिए शिंदे' नारा दिया गया।

वहीं, इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने सफाई देते हुए कहा कि 'सर्वे दिखाता है कि राज्य की जनता ने मुझे और देवेंद्र फडणवीस को चुना है। फोटो की परवाह किए बिना लोगों ने हमारा आभार जताया है। हम लोगों के दिलों में हैं, चाहे वहां एक फोटो है या नहीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये एक वैचारिक गठबंधन है, स्वार्थ के लिए या कुर्सी के लिए नहीं। '

बीजेपी का मानना है कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले वो अकेले राजनीतिक चुनौती का सामना नहीं कर सकती है। उसे शिंदे सेना पर निर्भर रहना होगा। वहीं, विज्ञापन को लेकर शुरू हुए इस विवाद के बाद गठबंधन के रिश्तों में थोड़ी खटास तो देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+