एंटीलिया केस : सचिन वाजे की गिरफ्तारी पर बोले देवेंद्र फडणवीस, कहा- सीएम ऐसे परैवी कर रहे है जैसे उनके वकील
मुंबई: देश के बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास से विस्फोटकों से भरी स्कॉर्पियों कार मिलने केस की जांच एनआईए कर रही है, जिसकी पड़ताल करते हुए एनआईए ने मुंबई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार कर किया है। अब इसे पूरे मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्य के गृहमंत्री पर सवाल उठाएं हैं।
Recommended Video

सचिन वाजे की गिरफ्तारी से सरकार पर सवाल उठते हुए पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री उनकी रक्षा कर रहे थे, जैसे कि वे उनके वकील हो। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि जांच का केवल एक एंगल ही सामने आया है, लेकिन मनसुख हिरेन की मौत का मामला अभी तक हल नहीं हुआ है। जांच से पता चलेगा कि कौन शामिल था और इरादा क्या था।
वहीं इस पूरे मामले में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख कहा कि मुकेश अंबानी के घर के सामने स्कार्पियो गाड़ी में जो जिलेटिन पाई गई थी, उसकी और मनसुख हिरेन के हत्या की जांच NIA और ATS कर रही है। जो भी सत्य सामने आएगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि शनिवार देर रात NIA ने महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया है। जिनसे 12 घंटे तक पूछताछ की गई, जिसके बाद रविवार को एनआईए ने उनको कोर्ट में पेश किया, जिस पर उन्हें 25 मार्च तक एनआईए कस्टडी में भेजा गया है।
पूरे मामले पर नजर डाले तो अंबानी के मुंबई स्थित घर के बाहर पिछले महीने एक स्कॉर्पियो में विस्फोटक भरा हुआ मिला था, जो पहले मनसुख हिरेन की बताई जा रही थी। फिर जांच में ये सामने आया कि वो उनसे चोरी हो गई, जिसकी उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना के कुछ दिन बाद भी मनसुख हिरेन की एक झील में लाश मिली। हिरेन की मौत के बाद जांच टीम ने उनकी पत्नी विमला से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि हिरेन ने सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वाजे को गाड़ी सौंपी थी। यही नहीं विमला ने अपने पति के मौत के पीछे वाजे का हाथ होने भी बताया था।












Click it and Unblock the Notifications