Cyclone Biparjoy updates: मुंबई में दिखने लगा चक्रवात का असर, फ्लाइट्स रद्द, High Tide का वीडियो आया सामने
High Tide: जब समुद्र का पानी अपने उच्चतम लेवल को पार कर लेता है तो ये पूरी सतह को कवर कर लेता है, इस दौरान ऊंची और भयानक लहरें उठती हैं। ये हाईटाइड होता है।
Cyclone Effects in Mumbai:: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'बिपारजॉय' अब खतरनाक रूप में आगे बढ़ रहा है। इसका असर गुजरात के अलावा मुंबई, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में दिखेगा इसकी वजह से यहां पर अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि इसका रूख अभी गुजरात की ओर है लेकिन इसका प्रभाव मुंबई में दिखना शुरू हो गया है।

इस वक्त मुंबई के कई इलाकों में मौसम बिगड़ा हुआ है। समुद्र में ऊंची ऊंची भयानक लहरें दिख रही है, यहां हाईटाइड हो गया है और इस कारण गेटवे ऑफ इंडिया में फिलहाल के लिए लोगों को आने से रोका गया है।
मुंबई की कई उड़ाने रद्द कर दी गई हैं
तो वहीं बिगड़े मौसम के कारण इस वक्त मुंबई की कई उड़ाने रद्द कर दी गई हैं तो बहुत सारी फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं, जिसके कारण मुंबई एयरपोर्ट पर कुछ यात्री काफी परेशान भी नजर आए और उन्होंने फ्लाइटस वालों पर ढंग से जानकारी ना देने का आरोप भी लगाया।
एयर इंडिया ने जारी किया बयान
तो वहीं एयर इंडिया की ओर से इस बारे में एक बयान जारी किया गया है। जिसके मुताबिक उसने चक्रवात के खराब हुए मौसम की वजह से अपनी कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है और कुछ फ्लाइट्स जो मौसम के कारण लेट हुई हैं, उसके लिए यात्रियों से खेद प्रकट किया है।
Biparjoy हुआ खतरनाक, अलर्ट जारी
आपको बता दें कि अरब सागर में उठा ये इस साल का पहला तूफान है, जो कि काफी गंभीर बताया जा रहा है। इसके कारण मुंबई में मानसून की चाल भी प्रभावित हो सकती है। पहले कहा जा रहा था कि ये पहले गोवा तट पर अटैक करेगा लेकिन अब इसका रूट गुजरात की ओर हो गया है इसलिए यहां के 6 जिलों मे अब भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि जिस वक्त ये तूफान गुजरात के तटीय इलाकों से टकराएगा उस वक्त 150 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
समुद्र की गतविधियों पर लगा विराम
फिलहाल मौसम के हालात को देखते हुए गुजरात, मुंबई, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में मछुआरों को अगले 15 जून तक समुद्र में जाने से रोका गया है और सारी समुद्र की गतविधियों पर फिलहाल के लिए विराम लगा दिया गया है। पर्यटकगणों को भी अगले पांच दिनों तक समंदर से दूर रहने को बोला गया है। फिलहाल सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम किए गए हैं। अनुमामन के मुताबिक इसका लैंडफॉल पाकिस्तान में होगा इसलिए वहां भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है। मौसम विभाग इस पर नजर बनाए हुए है और इसके बारे में हर अपडेट वो थोड़ी -थोड़ी देर में जारी कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications