Bhokar Election Results 2019: भोकर विधानसभा सीट से अशोक चव्‍हाण जीते

मुंबई। महाराष्ट्र के भोकर विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व सीएम अशोक चव्हाण मैदान में हैं। फिलहाल, वह बीजेपी के श्रीनिवास से 1 लाख 19 हजार 42 वोटों से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, चव्हाण को 1 लाख 36 हजार 496 मत मिले हैं जबकि श्रीनिवास के खाते में 41 हजार 641 वोट हैं। बता दें कि इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। कांग्रेस ने यहां से 8 बार जीत दर्ज की है। नांदेड़ जिले में पड़ने वाली इस सीट पर बीजेपी कभी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। बीते चुनाव में चव्हाण की पत्नी यहां से विधायक बनी थीं।

Bhokar Election Results 2019 LIVE : भोकर विधानसभा सीट से अशोक चव्‍हाण जीते

आपको बता दें कि यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। 24 अक्टूबर को परिणाम आएंगे और इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। महाराष्‍ट्र के भोकर हाईप्रोफाइल सीट से अशोक चव्हाण मैदान में हैं। उनका सीधा मुकाबला बीजेपी के बापूसाहेब से है। अशोक चव्हाण उस राजनीतिक वंश से ताल्लुक रखते हैं जिसका महाराष्ट्र की सियासत पर गहरा असर रहा है।
Bhokar Election Results 2019 LIVE : भोकर विधानसभा सीट से अशोक चव्‍हाण आगे चल रहे हैं

आपको बता दें कि 288 सदस्‍यीय महाराष्‍ट्र विधानसभा में बीजेपी 122 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। जबकि 25 सालों के बाद बीजेपी से अलग होकर चुनाव लड़ने वाली शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 42 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बाकी 13 सीटें छोटे दलों के खाते में गई थी, वहीं 7 निर्दलीय विधायक भी चुने गए थे। वहीं, 2019 के विधानसभा चुनाव में 8,97,22,019 मतदाता 3,237 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे।

Bhokar Election Results 2019 LIVE: भोकर विधानसभा चुनाव परिणाम

भोकर विधानसभा सीट के बारे में

भोकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नांदेड जिले और नांदेड लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां कांग्रेस का दबदबा रहा है। यहां आठ बार कांग्रेस, दो बार निर्दलीय और एक बार एनसीपी को जीत मिली है। 2014 में यहां से अमिता अशोकराव चव्हाण को जीत मिली थी। यहां 137694 पुरुष मतदाता और 125819 महिला मतदाता थे। कुल मतदाता संख्या 263518 है। यहां की विधायक कांग्रेस से अमीता अशोकराव चव्हाण हैं। इन्हें 100781 मत मिले थे। भाजपा के किन्हालकर डॉ माधवराव भुजंगराव दूसरे स्थान पर थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+