'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की क्यों हुई थी मणिपुर से शुरुआत? राहुल गांधी ने समापन पर बताई वजह

Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज मुंबई में भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी बहुचर्चित भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन किया।

उन्होंने मध्य मुंबई के चैत्यभूमि में डॉ. बीआर अंबेडकर के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ उनकी बहन, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहीं।

Rahul Gandhi

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के समापन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि पिछली यात्रा में हमने 'मोहब्बत की दुकान नफरत की बाजार में' का खुलासा किया था। लोगों ने मुझसे कहा कि मैं 4000 किलोमीटर चले। लेकिन, बहुत से ऐसे प्रदेश हैं, जहां आप गए नहीं। जैसे, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, बंगाल, असम, बिहार। लोगों ने दूसरी यात्रा की सलाह दी।

आगे कहा कि हमने अपनी दूसरी यात्रा मणिपुर से शुरू की और मुंबई में, यह समाप्त हो गई। यह यात्रा मुंबई में समाप्त नहीं होती है, यह धारावई में समाप्त होती है। यात्रा की शुरुआत मणिपुर से इसलिए कि क्योंकि बीजेपी ने सिविल वॉर का माहौल बना रखा है। यात्रा का मैसेज यह है कि भारत में, लड़ाई कौशल और 'दलाल' (दलालों) के बीच है, जिसका अर्थ है धारावी और अडानी के बीच में है। इसलिए, हमने यात्रा में 'न्याय' शब्द जोड़ा।

जन जागरण पर प्रियंका ने बोलीं...

वहीं, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज राहुल गांधी की 6,700 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समाप्त हो रही है। यह यात्रा उन्होंने आपको सारी हकीकत बताने के लिए आयोजित की थी। इस देश में आज देश की हकीकत को समझना बहुत जरूरी है। जन जागरण पर तीखा हमला हो रहा है और आप सभी को इससे अवगत कराने के लिए उन्होंने (राहुल गांधी) 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू की।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+