Belgami border dispute: शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका ने बेलगाम को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करने की मांग
Belgami border dispute: महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच लंबे समय से बेलगाम सीमा विवाद चल रहा है। बेलगाम एक बार फिर चर्चा में आ चुका है क्योकि शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद को खत्म करने के उद्देश्य से एक प्रस्ताव के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संपर्क किया।
प्रियंका चतुर्वेदी ने गृह मंत्री को सुझाव दिया कि बेलगावी को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करना विवादास्पद मुद्दे को हल किया जा सकता है। सांसद प्रियंका के इस सुझाव के बाद एक बार फिर बेलगाम सीमा विवाद सुर्खियों में आ चुका है।

बता दें महाराष्ट्र ने 1966 से इन क्षेत्रों में पर्याप्त मराठी भाषी आबादी का हवाला देते हुए बेलगावी और कर्नाटक के कई आस-पास के इलाकों पर अपना अधिकार जताता आ रहा है। वहीं कर्नाटक और महाराष्ट्र सीमा से जुड़े बेलमामी पर अपना एकक्षत्र अधिकारी होने का दावा करते हुए एक इंज जमीन भी महाराष्ट्र के हिस्से में देने को तैयार नहीं है।
इस विवाद को लेकर तनाव हाल ही में बेलगावी में सुवर्ण विधान सभा में आयोजित कर्नाटक विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान स्पष्ट रूप से देखा गया। इस अवधि में महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) द्वारा तीव्र विरोध प्रदर्शन देखा गया।
विरोध प्रदर्शन क्षेत्र में मराठी भाषी समुदायों द्वारा सामना किए जाने वाले कथित अन्याय के खिलाफ एक प्रदर्शन था। विवाद को बढ़ाते हुए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे सहित महाराष्ट्र के विभिन्न राजनीतिक गुटों के नेताओं ने एमईएस कार्यकर्ताओं द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर कर्नाटक पुलिस की कठोर प्रतिक्रिया की मुखर आलोचना की।












Click it and Unblock the Notifications