महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी की बढ़ी ताकत, इस दिग्गज नेता ने थामा हाथ
Shiv Sena UBT News: महाराष्ट्र निकाय चुनाव से पहले राज्य में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूटीबी की ताकत में इजाफा हो गया है। नासिक के नेता देवभाऊ हरिभाऊ वाघमारे ने रविवार को शिवसेना (यूटीबी) का दामन थाम लिया। रविवार ठाकरे के मुंबई स्थित मातोश्री निवास पर शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उन्हें शिवबंधन बांधकर पार्टी में औपचारिक रूप से हरिभाऊ वाघमारे को पार्टी में शामिल किया।
इस मौके पर सांसद संजय राउत, विधायक मिलिंद नार्वेकर, दत्ता गायकवाड़ समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। बीएमसी चुनाव से पहले देवभाऊ वाघमारे का शिवसेना यूटीबी में शामिल होना ठाकरे गुट की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

देवभाऊ वाघमारे की पार्टी में एंट्री से शिवसेना (यूबीटी) को नासिक में नया चेहरा और ऊर्जा मिली है। स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच इसका सकारात्मक असर देखा जा रहा है और यह आगामी नगरपालिका और विधानसभा चुनावों में पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
कौन हैं देवभाऊ वाघमारे?
देवभाऊ वाघमारे ने 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में नासिक पश्चिम सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ाथा। हलफनामे के अनुसार उनके पास करीब 1.3 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। उनकी स्थानीय लोकप्रियता और जनसंपर्क को देखते हुए उद्धव ठाकरे की पार्टी को नासिक क्षेत्र में मजबूती मिलने की संभावना है।
ठाकरे बंधुओं के बीच बढ़ी नजदीकियां
बतादें चंद दिन पहले ही महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम हुआ जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक और बड़ा संकेत देखने को मिला। शिवेसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे और एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे करीब 20 साल बाद एक राजनीतिक मंच पर साथ नजर आए। 5 जुलाई को मुंबई के वर्ली सभागार में आयोजित 'मराठी एकता' कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने एक साथ भाषण दिए, जिससे संभावित राजनीतिक गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं। इस मौके पर शिवसेना यूबीटी ने ये भाजपा पर तंज कसा था कि जाे काम बालासाहेब नहीं कर सके उसे देंवेद्र फडणवीस ने कर दिखाया। हालांकि दोनों पार्टियों के बीच अभी औपचिारिक तौर किसी गंठबंधन का ऐलान नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications