महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में मृत प्रत्याशी बाला साहेब शिंदे का आया चौंकाने वाला रिजल्ट
Beed Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 सम्पन्न हो गए हैं। बीड़ विधानसभा क्षेत्र के नतीजों पर भी हर किसी की नजर थी, क्योंकि यहां पर बाला साहेब नारायण शिंदे ऐसे प्रत्याशी थे, जिनका चुनाव परिणाम उनकी मौत के बाद आया है। मतदान के दिन इनका निधन हो गया था। बाला साहेब नारायण शिंदे चुनाव नहीं जीत पाए। इनकी जमानत जब्त हो गई है।
बीड़ विधानसभा चुनाव 2024 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के संदीप रविन्द्र क्षीरसागर ने बाजी मारी है। संदीप रविन्द्र क्षीरसागर को कुल 101874 वोट मिले हैं। दूसरे स्थान पर क्षीरसागर योगेश भारतभूषण रहे, जिन्होंने 96550 वोट हासिल किए। हार-जीत का अंतर 5324 रहा है।

बीड़ में किसे कितने वोट मिले?
1 संदीप रवीन्द्र क्षीरसागर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार 101874
2 क्षीरसागर योगेश भारतभूषण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 96550
3 अनिल माणिकराव जगताप स्वतंत्र 15613
4 डॉ.ज्योति विनायकराव मेटे स्वतंत्र 9768
5 कुंडलिक हरिभाऊ खंडे महाराष्ट्र स्वराज्य पार्टी 3359
6 पुरूषोत्तम नारायणराव वीर वंचित बहुजन आघाडी 3247
7 मजहर हबीब खान स्वतंत्र 2006
8 भागवत हरिहर तवरे स्वतंत्र 1389
9 पुरूषोत्तम नारायणराव वीर वंचित बहुजन आघाडी 3247
10 मजहर हबीब खान स्वतंत्र 2006
11 भागवत हरिहर तवरे स्वतंत्र 1389
12 बाबासाहेब आबाजी लाम्बते स्वतंत्र 951
13 प्रशांत लिंगेश्वर वासनिक बहुजन समाज पार्टी 511
14 बालासाहेब नारायण शिंदे स्वतंत्र 431
15 हनुमंत गहिनीनाथ गायकवाड़ सैनिक समाज पार्टी 404
16 नितिन उत्तम सोनवाने स्वतंत्र 389
17 परशुराम शंकर काशीद राष्ट्रीय समाज पक्ष 313
18 अरुण नारायण खेमाडे स्वतंत्र 307
19 नोटा उपरोक्त में से कोई नहीं 641
महाराष्ट्र में महायुति सरकार
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान व 23 नवंबर को हुई मतगणना में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। महायुति को 234 व महाविकास अघाड़ी गठबंधन को 50 और अन्य को 4 सीटें मिली हैं। महायुति गठबंधन में भाजपा ने 132, शिवसेना (शिंदे) ने 57 व अजित पवार एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं जबकि महाविकास अघाड़ी गठबंधन में कांग्रेस को 16 शिवसेना (यूबीटी) को 20 व एनसीपी शरद पवार को 10 सीटें मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications